यात्री बस की टक्कर से भैंस और साइकिल सवार घायल

गोंदिया रोड पर नवेगांव पेट्रोल पम्प के समीप यात्री बस ने भैंस को टक्कर मार एक साइकिल सवार को चपेट में लिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Sep 2016, 5:59 PM IST
balaghat
balaghat

बालाघाट.
गोंदिया रोड पर नवेगांव पेट्रोल पम्प के समीप यात्री बस ने भैंस को टक्कर मार एक साइकिल सवार को चपेट में लिया। दुर्घटना में साइकिल सवार भमोड़ी निवासी सुखराम हरिनखेड़े (43) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एम्बुलेंस वाहन से जिला अस्पताल लाया गया।

घायल सुखराम ने बताया कि राजमिस्त्री का काम करता है। शनिवार की देर शाम काम से वापस घर साइकिल से लौट रहा था। इस दौरान रजेगांव की ओर से तेज गति से आ रही यात्री बस के चालक ने भैंस को टक्कर मार साइकिल सवार को भी टक्कर मार दी। दुर्घटना में भैंस व साइकिल चालक सुखराम घायल हो गए।


Published on: