बालाघाट

एमपी में नक्सलियों का सबसे बड़ा सरेंडर, सीएम मोहन यादव के सामने डाले हथियार

mp news: 10 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, सभी पर कुल मिलाकर 2 करोड़ 36 लाख इनाम, इनमें 62 लाख का इनामी भी शामिल...

2 min read
Biggest Naxalite Surrender 10 Most Wanted Naxals Lay Down Arms

mp news: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में रविवार को सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर हुआ। यहां एक साथ 10 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 2 करोड़ 36 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। सभी नक्सलियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने पुलिस लाइन बालाघाट में आयोजित 'पुनर्वास से पुनर्जीवन' कार्यक्रम में आत्मसमर्पण किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, डीजीपी कैलाश मकवाना सहित आलाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

राजस्थान की फैशन डिजाइनर ने एमपी के डीजीपी को भेजा लीगल नोटिस

सरेंडर करने वाले नक्सलियों के नाम व उन पर घोषित इनाम….

  1. छत्तीसगढ़ राज्य के सुकमा जिला थाना गुल्लापल्ली के ग्राम पुलमपाढ़ निवासी एमएमसी सचिव सुरेंद्र उर्फ सोमा सोडी पिता उंगा सोढ़ी (50) पर 62 लाख का इनाम था। सुरेन्द्र ने एके-47 के साथ सरेंडर किया।
  2. महाराष्ट्र राज्य के गढ़चिरोली जिला थाना कोरची के ग्राम झंडेपार (बोटेकसा) निवासी एसजेडसीएम राकेश ओडी उर्फ मनीष पिता समरत ओडी (42) पर 62 लाख का इनाम था। राकेश ने एके-47 के साथ सरेंडर किया है।
  3. छग राज्य के बीजापुर जिला तहसील भैरमगढ़ के ग्राम इंड्री निवासी एसीएम समर उर्फ समारू उर्फ राजू अतरम पिता सन्नू माता सुमरी (32) पर 14 लाख रुपए का इनाम था। राजू अतरम ने 303 रायफल के साथ सरेंडर किया है।
  4. छग राज्य के बीजापुर जिला थाना बासागुडा के ग्राम सीनागेलोर निवासी एसीएम सलीता उर्फ सावित्री अलावा पिता लकमू माता चिको (26) पर 14 लाख का इनाम था। सावित्री अलावा ने एसएलआर के साथ सरेंडर किया है।
  5. छग राज्य के सुकमा जिला थाना चिंतागुफा के ग्राम मडपे दुल्लोड निवासी पीएम/एसीएम विक्रम उर्फ हिडमा वट्टी पिता तकमा माता पीसे (30) पर 14 लाख का इनाम था। सरेंडर करते समय इसके पास कोई हथियार नहीं था।
  6. छग राज्य के दंतेवाडा जिला थाना कटेकल्याण निवासी सदस्य लाल सिंह मरावी उर्फ सींगा उर्फ प्रवीण पिता भीमा माता उंगी (30) पर 14 लाख का इनाम था। लाल सिंह मरावी ने इंसास रायफल के साथ सरेंडर किया है।
  7. छग राज्य के बीजापुर जिला थाना बासीगुडा के ग्राम गुडिया बट्टम निवासी एसीएम शिल्पा नुप्पो पिता जोगा माता भीमे (26) पर 14 लाख का इनाम था। शिल्पा नुप्पो ने इंसास रायफल के साथ सरेंडर किया है।
  8. छग राज्य के बीजापुर जिला थाना गंगलुर के ग्राम मुरंगा निवासी एसीएम जरीना उर्फ जोगी मुसाक पिता अंदल माता कोशी पर 14 लाख का इनाम था। जरीना के पास सरेंडर करते वक्त कोई हथियार नहीं था।
  9. छग राज्य के बीजापुर जिला थाना बासागुडा के ग्राम तैरम निवासी एसीएम जयशील उर्फ ललीता बोयम पिता समलु माता देवे (26) पर 14 लाख का इनाम था। जयशील ने सिंगल शॉट रायफल के साथ सरेंडर किया है।
  10. छग राज्य के सुकमा जिला तहसील कोंटा के ग्राम बोडकेल निवासी एसीएम नवीन नुप्पो उर्फ हिडमा पिता नंगा माता बीमे (30) पर 14 लाख का इनाम था। सिंगल शॉट रायफल के साथ सरेंडर किया है। यह एसजेडसीएम राकेश का गॉर्ड भी था।

ये भी पढ़ें

एमपी में 235 करोड़ रुपये से बनेंगे 7 फ्लाईओवर

Published on:
07 Dec 2025 07:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर