बालाघाट

Murder-शराबी बेटे से परेशान होकर पिता ने ही की थी पुत्र की हत्या

शराबी बेटे से परेशान पिता ने अपने ही पुत्र की हत्या कर दी। घटना के दो वर्ष बाद पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड का खुलासा किया है। इस मामले में आरोपी पिता सूबेलाल पिता चैतू मरकाम (50) निवासी ग्राम धर्मशाला को गिरफ्तार किया है। बालाघाट/बिरसा. शराबी बेटे से परेशान पिता ने अपने ही पुत्र की […]

2 min read
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

शराबी बेटे से परेशान पिता ने अपने ही पुत्र की हत्या कर दी। घटना के दो वर्ष बाद पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड का खुलासा किया है। इस मामले में आरोपी पिता सूबेलाल पिता चैतू मरकाम (50) निवासी ग्राम धर्मशाला को गिरफ्तार किया है।

बालाघाट/बिरसा. शराबी बेटे से परेशान पिता ने अपने ही पुत्र की हत्या कर दी। घटना के दो वर्ष बाद पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड का खुलासा किया है। इस मामले में आरोपी पिता सूबेलाल पिता चैतू मरकाम (50) निवासी ग्राम धर्मशाला को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में प्रयुक्त बांस की लकड़ी को भी जब्त किया है।
पुलिस ने बताया कि सूबेलाल मरकाम ने पुलिस चौकी मछुरदा थाना बिरसा में 13 जून 2022 को सूचना दी थी कि उसके पुत्र जयराम पिता सूबेलाल मरकाम (30) का शव घर के पीछे नाले के पास पेड़ पर फांसी में लटका हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया। शरीर में चोट के निशान पाए गए। गुप्तांग से खून निकलते हुआ मिला। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला होने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 302, 201 भादंवि के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक विवेचना में मृतक जयराम का परिवारवालों से विवाद होने की जानकारी सामने आई। जिसके चलते संदेह के आधार पर पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही थी। लेकिन अज्ञात आरोपी के संबंध में कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर इस मामले की सूक्ष्मता से जांच की गई। सूचनातंत्र को मजबूत किया गया। लोगों से संपर्क स्थापित किया। मुखबिरों ने जयराम की हत्या उसके पिता सूबेलाल के द्वारा ही करने की जानकारी दी गई। इसी आधार पर पुलिस ने सूबेलाल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। सूबेलाल ने अपने ही पुत्र की हत्या करने की बात स्वीकार की। इस तरह पुलिस ने दो वर्ष पूर्व हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा किया है।
सूबेलाल ने पूछताछ में बताया कि बेटे के शराब पीने, पैसे मांगने और विवाद की लत से वह काफी परेशान था। जिसके चलते उसकी हत्या कर दी। सामाजिक बदनामी के डर से सबूत नष्ट करने के लिए हत्या को आत्महत्या दर्शाने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। इसके बाद स्वयं ही घटना की सूचना थाने में दी।

Published on:
21 Jul 2024 10:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर