बालाघाट

एमपी के एक जिले ने दूसरे जिले को पानी देने से किया इनकार, प्रदेश में गहरा रहा जल संकट

mp news: सिंचाई के लिए पानी की मांग पर विभाग ने हाथ खड़े कर दिए हैं। जलसंकट गहराता जा रहा है, मोटरपंप जब्त किए जा रहे हैं, हालात दिन-ब-दिन बिगड़ रहे हैं। यहां सिवनी जिले ने बालाघाट जिले को पानी देने से इंकार कर दिया।

3 min read
May 02, 2025

refused to give water: एशिया के सबसे बड़े मिट्टी के भीमगढ़ बांध में माचागोरा डैम छिंदवाड़ा से पानी आ चुका है। ऐसे में जिले में सूख रही फसलों की सिंचाई के लिए पानी की मांग उठना लाजमी है। इस बीच कलेक्टर मृणाल मीना ने मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग सिवनी अशोक डेहरिया को पत्र लिखकर पानी की और मांग की थी। उधर सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता डेहरिया ने 'पत्रिका' को बताया कि रबी सीजन का बालाघाट को जितना पानी देना चाहिए था उतना पानी हम दे चुके हैं। अब बालाघाट को और पानी दिया जाना संभव नहीं है।

जलप्रदाय की टीम वार्डों में सक्रिय

वार्डों में पहुंच रही जलप्रदाय की टीम। नगर पालिका क्षेत्र में पीने के पानी का संकट मंडरा रहा है। इसको लेकर नपा ने शाम के समय किए जाने वाले पानी की आपूर्ति के समय में 10 मिनट की कटौती की। मोटर से पानी खींचने वालों के खिलाफ नपा की एक टीम घूम-घूम कर कार्रवाई भी कर रही है। लोगों ने व्यर्थ पानी नहीं बहाने के साथ ही पानी बचाने की बात कही जा रही है। नपा अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।

कलेक्टर ने जिले को जल अभावग्रस्त घोषित किया

ग्रीष्मकाल में जलसंकट की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर मृणाल मीना ने जिले को जल अभावग्रस्त घोषित किया है। ऐसी स्थिति में नगरपालिका द्वारा लगातार जल के अपव्यय को रोकने के लिए दल बनाकर नगर में निगरानी की जा रही है। नपा सीएमओ बीडी कतरोलिया ने बताया कि गत दिनों दलों की ओर से जल प्रदाय के कार्यों को देखते हुए निगरानी के साथ कार्रवाई भी जारी है।

जलसंरक्षण अभियान और टिल्लू मोटरों पर शिकंजा

जलसंरक्षण अभियान के तहत जल का महत्व बताते हुए जल को व्यर्थ बहाने तथा टिल्लू पंप के माध्यम से नगरपालिका के नल कनेक्शन से पानी खींचने से रोकने जागरूकता फैलाई जा रही है। लेकिन कुछ लोग अब भी टिल्लू मोटरपंप से पानी खींचकर जरूरतमंदों तक पानी पहुंचने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध सीएमओ कतरोलिया के निर्देश पर नपा की जलप्रदाय शाखा की टीम ने वार्डों में पहुंचकर टिल्लू पंप जब्त की। इसके तहत 25 से 29 अप्रेल के बीच पांच दिनों में कुल 15 मोटर जब्त किया है।

33 वार्डों में प्रचार अभियान और कार्रवाई जारी

सीएमओ कतरोलिया ने कलेक्टर के आदेश पर जल संरक्षण को लेकर नगरपालिका के तहत सभी 33 वार्डों में प्रचार-प्रसार अभियान प्रारंभ किया है। जल का अपव्यय रोकने लोगों में जागरूकता फैलाई जा रही है, जिन लोगों द्वारा नियमविरुद्ध तरीके से नगरपालिका के नल कनेक्शन में मोटरपंप लगाकर पानी खींचकर पानी के फोर्स को बाधित किया जा रहा है तथा जरूरतमंदों तक पानी पहुंचने से रोका जा रहा है।

जगह-जगह कार्रवाई: 5 दिन, 15 मोटर जब्त

जलप्रदाय शाखा की टीम नगर के वार्ड क्रं. 3 गौसनगर में 29 अप्रैल को मकान मालिक आसिफ शेख के यहां कार्रवाई कर मोटरपंप जब्त किया। 28 अप्रैल को वार्ड क्रं. 8 में कादरी रेस्टारेंट। वार्ड 10 लखेरा मोहल्ला निवासी अहिदा खातुन, दिनेश मानकर, नफीस भाई, धनराज मानेश्वर, फिरोज खान इनके मकान में टिल्लू मोटरपंप का उपयोग करते पाए जाने पर जब्ती बनाई है। 26 अप्रेल को वार्ड क्रं. 3 में जुबेदा कुरैशी के निवास से दो मोटरपंप, निसार अली, अब्दुल राजीक शेख एवं शाहरूख खान के यहां से एक-एक मोटरपंप जब्त किया है। 25 अप्रेल को हुई कार्रवाई में शहर के वार्ड नं. दो, 18, 19 के भी निवासों में कार्रवाई कर मोटरपंप की जब्ती की गई है। पांच दिनों से की जा रही कार्रवाई।

रबी सीजन का कोटा पूरा: मुख्य अभियंता

मुख्य अभियंता बोले, रबी सीजन का कोटा पूरा, अब और पानी संभव नहीं। अभियंता ने एक सवाल के जवाब में बताया कि खरीफ सीजन में बालाघाट ने पानी नहीं मांगा था, इसलिए नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि कलेक्टर बालाघाट का पानी मांगे जाने के संबंध में पत्र आया है। अन्य लोगों के भी पत्र व कॉल आ रहे हैं। पानी के लिए दबाव है पर उपलब्धता नहीं होने से हम देने में असमर्थ हैं।

Published on:
02 May 2025 01:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर