25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के दिग्गज नेता पंचतत्व में विलीन, बेटे ने दी मुखाग्नि

MP News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह 11 बजे इंदौर में किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
narendra saluja

MP News: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह 11 बजे मध्यप्रदेश के इंदौर में स्थित रीजनल पार्क मुक्तिधाम में हुआ। बुधवार को उनका निधन हो गया था। उनकी बेटी के अमेरिका से लौटने में समय लग गया था। जिसके चलते आज अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार में मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, आशीष अग्रवाल, सज्जन सिंह वर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे। वहीं, सीएम डॉ मोहन यादव ओंकारेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। उनके वहां से लौटने के बाद अंतिम संस्कार में मौजूद रहने की संभावना है।

दरअसल, नरेंद्र सलूजा दो दिन पहले ही सीहोर के रिसॉर्ट में शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां उन्हें घबराहट होने लगी थी। उनके साथ इंदौर के ही कांग्रेस नेता सुरजीत सिंह चड्ढा भी थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गैस की गोली खाई थी। इसके बाद इंदौर के लिए रवाना हो गए थे। फिर बुधवार को दोपहर तीन बजे के करीब उन्हें अचानक चक्कर आ गया, जिसके बाद वे बेहोश हो गए। उन्हें आनन-फानन में खंडवा रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे


नरेंद्र सलूजा 25 नवंबर 2022 को कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। काफी समय तक कांग्रेस में रहने वाले सलूजा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेहद करीबी माने जाते थे और वे कांग्रेस में प्रदेश मीडिया के समन्वयक रह चुके हैं। सलूजा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वन मंत्री विजय शाह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। उस समय सलूजा का भाजपा में चले जाना कांग्रेस के लिए काफी बड़ा झटका था। भाजपा में जाने के बाद सलूजा को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया था।