बालाघाट

चंद दिनों में ही उखडऩे लगी देवरीटोला में बनी सीमेंट सडक़

चंद दिनों में ही उखडऩे लगी देवरीटोला में बनी सीमेंट सडक़ सीसी सडक़ से बाहर आई नुकीली गिट्टियां, चढ़ाया सीमेंट का लेप

2 min read
Nov 21, 2025
चंद दिनों में ही उखडऩे लगी देवरीटोला में बनी सीमेंट सडक़ सीसी सडक़ से बाहर आई नुकीली गिट्टियां, चढ़ाया सीमेंट का लेप

मुख्यालय से 08 किमी दूर ग्राम ददिया से देवरी को जोडऩे वाली सडक़ का निर्माण कार्य कुछ माह पूर्व ही पूर्ण हुआ है। इन चंद दिनों में भी सडक़ के धुर्रे उड़ गए हैं। सडक़ से नुकीली गिट्टियां बाहर आ गई है। यहां गुजरने वाले वाहन पंचर और अनियंत्रित होकर दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। बताया गया कि ददिया से देवरी को जोडऩे सडक़ के लिए ग्रामीणों को काफी इंतजार करना पड़ा था। जब सीसी सडक़ बनकर तैयार हुई, तो उसमें भी अनियमितता सामने आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सडक़ का निर्माण कार्य ठीक से नहीं किया गया हैं।

बताया गया कि सडक़ बनते ही कुछ दिनों में उखड़ गई। निर्माण एजेंसी ने अनियमिता पर पर्दा डालने सीमेंट का लेप चढ़ा दिया है, जों अब भी नजर आ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ददिया से देवरी तक की सीसी सडक़ प्रधानमंत्री खनिज कल्याण योजना अंतर्गत बनाई गई। इसकी लंबाई 650 मीटर है, जिसे 70.94 लाख की लागत से बनाया गया है। ग्रामीणों ने 70 लाख की सडक़ में अनियमितता के आरोप लगाकर जांच की मांग की है।

दुर्घटना को आमंत्रण दे रही बरबसपुर में बनी नहर की पुलिया-
जनपद क्षेत्र के डोंगरिया, बरबसपुर, कोपे और वारासिवनी को जोडऩे वाले मार्ग पर नहर में बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां कभी भी गंभीर हादसा होने की प्रबल आशंका बनी हुई है। बताया गया कि वारासिवनी में ओवरब्रिज निर्माण कार्य प्रगतिरत रहने के करण इस मार्ग पर छोटे बड़े सभी तरह के वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। नहर विभाग और प्रशासन की लापरवाही के कारण कभी भी इस पुलिया पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस पुलिया पर काफी लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। विभाग ने सुरक्षा के लिए एक चेतावनी बोर्ड तो लगा दिया हैं, पर मरम्मत के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रहीं है।

ग्रामीणों में रोष व्याप्त

ग्राम के जागरूक युवा शुमेद बंसोड़ के अ नुसार ग्राम पंचायत बरबसपुर जो सरदार पटेल कॉलेज से महज दो किमी की दूरी पर है, वारासिवनी में ओवरब्रिज का कार्य चालू है। इस कारण सभी बड़े वाहन ग्राम नेवरगाव होते हुए कोपे से बरबसपुर डोंगरिया बालाघाट के लिए आवागमन कर रहे हैं। लगातार आवागमन से यह बड़ी नहर का पुल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है, बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है। शिकायत के बावजूद सुधार न किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। शुमेद क अनुसार दुर्घटना होने पर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ेगा और चकाजाम आंदोलन की तैयारी ग्रामीण कर रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर