संभाग स्तरीय खो-खो स्पर्धा में नरसिंहपुर बनी विजेता

. मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा द्वारा संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मैच नरसिंहपुर व मंडला के बीच मैच खेला गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jan 2017, 6:30 PM IST
balaghat
balaghat
बालाघाट. मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा द्वारा संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मैच नरसिंहपुर व मंडला के बीच मैच खेला गया। इसमें नरसिंहपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर विजेता बनी।
स्पर्धा के समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी, नपा अध्यक्ष अनिल धुवारे, हरीष राहंगडाले, प्रभारी प्राचार्य प्रवीण श्रीवास्तव, प्रोफेसर डॉ. योगेश विजयवार, अरविंद तिवारी, अरविंद वासनिक, प्रतिमा बिसेन बतौर अतिथि शामिल रहे। इस दौरान अतिथियों के द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान किया गया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रंगलानी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल से शरीर व मन स्वस्थ रहता है। जीवन में शिक्षा के साथ खेल का भी महत्व है। खेलने से दिमाग खुलता है। वहीं नपा अध्यक्ष धुवारे ने कहा कि खेल में जीतने वालों को सम्मान मिलता है। इससे हमेशा नंबर वन रहने का प्रयास करना चाहिए, हालांकि खेल में हार-जीत होती है। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए सफलता की कामना की।
इस दौरान महाविद्यालयीन क्रीडा अधिकारी जेएस सौंधी, विनोद ठाकुर, मनीष शिवहरे, दशरथ बिसेन, सुनील तोमर, योगेश, राकेश पटले, प्रवीण कौशले, दुर्जन कनोजिया सहित खिलाड़ी उपस्थित रहे।
Published on: