बलिया

फन उठाए कोबरा के सामने नहीं डरा टॉमी, मिनटों तक चला सांसें रोक देने वाला मुकाबला! क्या बोला परिवार

Cobra And Pet Dog Fight: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक पालतू कुत्ते 'टॉमी' ने घर में घुसे विषैले कोबरा का बहादुरी से सामना किया। करीब एक घंटे तक चले संघर्ष में पहले सांप की मौत हुई, लेकिन सर्पदंश के कारण बाद में टॉमी ने भी दम तोड़ दिया।
2 min read
Aug 04, 2026
ballia dog vs cobra fight tommy sacrifices life viral video
कुत्ते और सांप की लड़ाई। फोटो सोर्स-Ai

Cobra And Pet Dog Fight:उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उभांव थाना क्षेत्र के एक घर में देर रात एक विषैला सांप घुस आया। घर की सुरक्षा कर रहे पालतू कुत्ते 'टॉमी' ने जैसे ही सांप को देखा, वह लगातार भौंककर परिवार को सतर्क करने लगा। इसके बाद सांप और कुत्ते के बीच लंबा संघर्ष शुरू हो गया, जिसका अंत दोनों की मौत के साथ हुआ।

रात दो बजे टॉमी के भौंकने से खुली परिवार की नींद

परिवार के अनुसार, रात करीब 2 बजे सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान टॉमी अचानक लगातार भौंकने लगा। शुरुआत में घरवालों ने इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन जब काफी देर तक उसका भौंकना नहीं रुका तो सभी बाहर निकलकर देखने पहुंचे। बाहर आने पर उन्होंने देखा कि घर के भीतर एक विषैला सांप मौजूद था और टॉमी उसके सामने डटकर खड़ा था।

सांप को बाहर नहीं निकलने दिया

परिवार का कहना है कि सांप कई बार बाहर निकलने की कोशिश करता रहा, लेकिन टॉमी लगातार उसके सामने खड़ा होकर उसे रोकता रहा। इसी दौरान दोनों के बीच आमना-सामना बढ़ गया और देखते ही देखते संघर्ष शुरू हो गया।

करीब एक घंटे तक चला संघर्ष

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सांप और टॉमी के बीच करीब एक घंटे तक भिड़ंत होती रही। इस दौरान पहले सांप की मौत हो गई। हालांकि लड़ाई के दौरान टॉमी को भी विषैले सांप ने काट लिया था। सर्पदंश के कारण कुछ समय बाद टॉमी की तबीयत बिगड़ने लगी और करीब एक घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया।

घटना का वीडियो भी आया सामने

परिवार के लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। घटना के बाद यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

परिवार के सदस्य जैसा था टॉमी

परिवार ने बताया कि टॉमी पिछले 6 वर्षों से उनके परिवार का हिस्सा था। वह सिर्फ एक पालतू कुत्ता नहीं, बल्कि घर के सदस्य की तरह सभी के साथ रहता था। उसकी मौत से पूरा परिवार गहरे दुख में है। परिवार ने नम आंखों से टॉमी को अंतिम विदाई दी।

इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना

सांप और पालतू कुत्ते के बीच हुई इस दुर्लभ भिड़ंत की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। स्थानीय लोग टॉमी की वफादारी और सतर्कता की सराहना कर रहे हैं, जिसने परिवार को संभावित खतरे से आगाह किया।

Also Read
View All
‘मौखिक नहीं, लिखित में चाहिए आश्वासन’, बलिया में गंगा के कटान से भड़के ग्रामीणों ने घेरा मंत्री दयाशंकर सिंह का काफिला

UP में दो छात्रों ने लोहे की रॉड से ट्रेन के शीशे: पंखे और बल्ब तोड़े, पूछताछ में बोले- रातोंरात फेमस होने का था सपना

लव मैरिज से मना करने पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बलिया में पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू, युवक की दूसरी जगह तय हो चुकी है शादी

लिव इन पार्टनर के घर के पास टावर पर चढ़ी प्रेमिका, प्रेमी को बुलाने की मांग, बलिया में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

‘मुजफ्फरनगर जल रहा था, तब अखिलेश सैफई में डांस देख रहे थे’, मंत्री OP राजभर ने बलिया में सपा पर बोला हमला