बलिया

Ballia News: घूस लेने के चक्कर में गिरफ्तार सीएचसी अधीक्षक की जेल में मौत, मचा कोहराम

रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बलिया के बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वेंकटेश मौआर की सोमवार को वाराणसी जिला जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

2 min read
Jun 17, 2025
Ballia news, pic;- patrika

Ballia news: रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बलिया के बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वेंकटेश मौआर की सोमवार को वाराणसी जिला जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार तबीयत खराब होने की सूचना देने के बावजूद समय पर इलाज नहीं कराया गया।

डॉ. वेंकटेश को बीते गुरुवार को वाराणसी विजिलेंस टीम ने सीएचसी की ओपीडी से रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। आरोप था कि वे जन औषधि केंद्र संचालक से 20 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में चौकाघाट स्थित जिला जेल भेजा गया था।

जेल प्रशासन के अनुसार, सोमवार को बैरक में उनकी तबीयत बिगड़ने पर पहले जेल अस्पताल और फिर मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंडलीय अस्पताल की एसआईसी डॉ. मृदुला मल्लिक ने बताया कि उन्हें दोपहर 3:50 बजे अस्पताल लाया गया था और लाने के समय ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

डॉ. वेंकटेश के छोटे भाई रंकटेश मौआर, पत्नी प्रियंका मौआर और मित्र अमरेंद्र बहादुर राय ने आरोप लगाया कि कई बार जेल प्रशासन को बिगड़ती तबीयत की सूचना दी गई, लेकिन इलाज में टालमटोल की गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि अन्य अस्पताल में रेफर कराने के एवज में पैसे मांगे जा रहे थे।

परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया गम्भीर आरोप

परिजनों ने बताया कि मिलाई के दौरान जब वे डॉक्टर वेंकटेश से मिलने पहुंचे, तो वे जमीन पर लेटे हुए थे और काफी अस्वस्थ दिख रहे थे। पत्नी, भाई और मित्रों ने अधिकारियों से इलाज कराने की गुहार लगाई, लेकिन जेल प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की और मिलाई समय समाप्त होने के बाद उन्हें बाहर भेज दिया।

इस पूरे मामले पर डीआईजी जेल राजेश श्रीवास्तव ने जांच के आदेश दिए हैं। डॉ. वेंकटेश मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के निवासी थे। उनकी मौत के बाद परिजनों में रो-रोकर बुरा हाल है और प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Published on:
17 Jun 2025 10:05 pm
Also Read
View All
‘एक जोड़ी बैल दिला दीजिए साहब’, बलिया में डीएम कार्यालय पहुंचे किसान ने की अनोखी मांग, डीजल-पेट्रोल की किल्लत का दिया हवाला

‘बुरे वक्त में कोई काम नहीं आता…’, कहते-कहते भावुक हो गए राज सिंह, बोले- सिर्फ परिवार ही अपना

शुभेंदु अधिकारी PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: USA निर्मित असलहे आरोपी नवीन सिंह के गोदाम से मिले, केस अपडेट जानिए

शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड: राज को राजकुमार समझ बैठी पुलिस, बेटे को गले लगाकर फूट-फूटकर रोई मां, बोली- मेरी परवरिश ऐसी नहीं

‘तो मेरा एनकाउंट होना तय था’, CM शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या केस में निर्दोष राज सिंह का रोते-रोते छलका दर्द