बलिया

Ballia News: प्रेमी के साथ ससुराल में थी प्रेमिका, पति ने पकड़ा, साथ रखने से किया इंकार

पति और ससुराल पक्ष ने नवविवाहिता को रखने से साफ इनकार कर दिया। इधर, मायके पक्ष ने भी बेटी को घर ले जाने से मना कर दिया।
less than 1 minute read
Sep 04, 2025
Ballia news
Ballia news, pic;- patrika

Ballia News: बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता और उसके प्रेमी को लेकर मंगलवार को बड़ा बवाल खड़ा हो गया। नवविवाहिता को ससुराल में ही प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इसके बाद ससुराल पक्ष ने मायकेवालों को बुलाकर पंचायत बैठाई।

पंचायत में हुआ फैसला

पंचायत में दोनों पक्षों और गांव के गण्यमान्य लोगों की मौजूदगी में पूछताछ हुई। पति और ससुराल पक्ष ने नवविवाहिता को रखने से साफ इनकार कर दिया। इधर, मायके पक्ष ने भी बेटी को घर ले जाने से मना कर दिया।

आखिरकार पंचायत ने नवविवाहिता और उसके प्रेमी को साथ रहने का फैसला सुनाया। प्रेमी पक्ष ने भी सहर्ष नवविवाहिता को रखने की हामी भर दी। पंचायत की सहमति और लिखित कागज तैयार होने के बाद प्रधान व ग्रामीणों की मौजूदगी में नवविवाहिता को प्रेमी के साथ उसके घर भेज दिया गया।

Updated on:
04 Sept 2025 03:43 pm
Published on:
04 Sept 2025 03:43 pm