बलिया

बलिया पुलिस की बड़ी पहल, जिले में तैनात पुलिसकर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, पायलट प्रोजेक्ट शुरू

पुलिस विभाग में काम के भारी दबाव के बीच पुलिसकर्मियों को राहत देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब उन्हें भी अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह सप्ताह में एक दिन आराम करने का मौका मिलेगा। आइए आपको बताते हैं क्या है बलिया पुलिस का नया पायलट प्रोजेक्ट।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Dec 2024, 7:45 PM IST

बलिया में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर है। अब इस जिले में साप्ताहिक अवकाश की योजना बनाई गई है, जिससे पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ समय बिता सकें या खुद को आराम दे सकें। यह पहल उनके मानसिक दबाव को कम करने और कार्यक्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होगी।

पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुआ साप्ताहिक अवकाश

अधिकारियों ने साप्ताहिक अवकाश के लिए एक रोस्टर तैयार किया है। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को सात समूहों में बांटा जाएगा और हर समूह को एक दिन की छुट्टी दी जाएगी। अवकाश के दौरान पुलिसकर्मियों से किसी भी प्रकार का राजकीय कार्य नहीं लिया जाएगा। हालांकि शर्त यह है कि पुलिसकर्मी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और किसी आपात स्थिति में ड्यूटी पर बुलाए जा सकते हैं।

एएसपी ने बताया पूरा माजरा

एएसपी (दक्षिणी) कृपाशंकर ने बताया कि बलिया जिले में इस योजना की शुरुआत फेफना थाने से की गई है। इसके तहत पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन अवकाश मिलेगा जिससे उनके तनाव को कम करने और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि यह पायलट प्रोजेक्ट सफल होता है, तो इसे अन्य थानों में भी लागू किया जा सकता है।

Updated on:
15 Dec 2024, 7:45 PM IST
Published on: