बलिया

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने ओमप्रकाश राजभर को लेकर फिर की अभद्र टिप्पणी, इससे की तुलना

सुरेंद्र सिंह ने ओमप्रकाश राजभर को राजनीति का व्यापारी बताते हुए कहा कि...
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Sep 2019, 7:19 PM IST
Surendra singh and Omprakash Rajbhar
सुरेंद्र सिंह और ओमप्रकाश राजभर

बलिया. बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को एक बार फिर अपने निशाने पर लिया है । सुरेंद्र सिंह ने ओमप्रकाश राजभर को राजनीति का व्यापारी बताते हुए कहा कि ओमप्रकाश राजभर मोदी जी और योगी जी के आगे कीड़े और फतींगें हैं । सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा जीत जाएगी तो मै राजनीति छोड दूंगा, तो क्यों नहीं वह राजनीति छोड़ देता है । उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राज भर का नाम बदल कर ओमप्रकाश घर भर कर देना चाहिए ।

वहीं बीजेपी विधायक ने मायावती और राहुल गांधी के ट्वीट पर तंज करते हुए कहा कि जब दीपक बुझने वाला होता है तो ज्वाला बहुत तेज़ निकलती है, विपक्ष मृत्यु के कगार पर है और लगभग समाप्ति की ओर है, जल्द ही यह समाप्त हो जाएगा। बता दें कि बलिया में परिषदिय स्कूलों में दलित बच्चों के भेदभाव को लेकर मायावती ने ट्वीट कर सवाल उठाये थे ।


बसपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री घूरा राम के सपा ज्वाईन करने पर भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि सपा घुरा और कीचड़ की पार्टी रह गई है । घुरा कीचड़ सब एक जगह इकट्ठा हो गये है ।

BY- AMIT KUMAR

Published on: