बलिया

बलिया में ₹25000 का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ में पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा

पुलिस ने शातिर गोतस्कर और ₹25000 के इनामी बदमाश बबलू नट को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है...

less than 1 minute read
Feb 23, 2026
Feature image

बलिया: पुलिस ने शातिर गोतस्कर और ₹25000 के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बांसडीह कोतवाली और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई के बाद हुई है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, रविवार की देर रात सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच की जा रही थी इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार बबलू नट आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, जिसके बाद वह भागने लगा। इसी दौरान उसने असलहे से पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई।

हिस्ट्रीशीटर भी है बबलू

सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्रा के मुताबिक, गोली लगने के बाद वह सड़क के किनारे गिर गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। बबलू नट पर ₹25000 का इनाम घोषित है और वह हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस को उसके पास से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

आरोपी का एक साथी हो चुका है गिरफ्तार

गोली लगने से घायल हुए बबलू को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बबलू शातिर किस्म का गोतस्कर है। बीते दिनों यूपी के रास्ते बिहार में गोतस्करी करते समय उसके साथी को पुलिस ने पकड़ लिया था, जबकि बबलू मौके से फरार हो गया था। शातिर गोतस्कर बबलू की तलाश पुलिस पहले से कर रही थी और यही वजह है कि उसके ऊपर इनाम घोषित किया गया था।

Published on:
23 Feb 2026 08:36 am
Also Read
View All
किशोरी की कही और तय हुई शादी तो टावर पर चढ़ी, प्रेमी के आने पर उतरी नीचे, बलिया में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

टॉयलेट के लिए रुके थे दादा, 5 साल की बच्ची को अकेला देख कर लिया अपहरण, आरोपियों ने किया सामूहिक दुराचार

‘चैंपियनशिप से पहले हो गया था फोड़ा,’ जब राजनाथ सिंह के रिश्तेदार जसपाल राणा ने बेहद खराब हालात में जीता था गोल्ड मैडल

कौन थे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे प्रभात सिंह जिनकी हुई सड़क हादसे में दर्दनाक मौत?

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: पाइपलाइन बिछाते समय हुई पहचान, फिर रची हत्या की साजिश, जानिए UP से गिरफ्तार चारों आरोपियों की इनसाइड स्टोरी