बलिया

8 साल के मासूम से चचेरे भाई ने किया घिनौना काम, मूर्ती दिखाने के बहाने ले जाकर पार कर दी सारी हदें

बलिया के गड़वार थानाक्षेत्र में पायी गयी आठ साल के मासूम की लाश, चचेरे भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
less than 1 minute read
Rape
रेप

बलिया . विश्वास का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। यह संकट अब रिश्तों में भी गहराता जा रहा है। जिन्हें देखकर सुरक्षा का एहसास होता था, अब वही दरिंदगी पर उतर आए हैं। यूपी के बलिया में भी रिश्तों को न सिर्फ कलंकित किया गया बल्कि उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया। एक युवक ने अपने चचेरे भाई को दिवाली के दिन मूर्ती दिखाने ले गया, पर उसपर हवस सवार थी और उसने मासूम बच्चे के साथ पहले अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और उसके बाद गला घोंटकर उसे जान से मार दिया।

बलिया जिले के नगरा थानक्षेत्र के खारी गांव आठ साल का मासूम छोटू शर्मा दिवाली का मेला और मूर्ती देखने जाना चाहता था। चचेरे भाई की उंगली पकड़कर छोटू खुशी-खुशी घर से निकला। पर उसके बाद उसके साथ जो हुआ वह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला है। जिस भाई का हाथ पकड़कर छोटू मूर्ती देखने गया था, वही हैवान बन गया और बेटे जैसे भाई के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। बचने के लिये उसने छोटू का गला घंटकर उसे मार डाला।

परिजनों ने छोटू की गुमशुदगी की रिपोर्ट नगरा थाने में दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस छोटू की खोजबीन में जुट गयी। बद में छोटू का शव संदिग्ध अवस्था में गड़वार थानाक्षेत्र के शोवन गांव में पाया गया। शव से साफ था कि उसके साथ हैवानियत कर जान से मार दिया गया है। घटना की जांच शुरू हो गयी। कुछ लोगों के बताए मुताबिक पुलिस ने छोटू के चचेरे भाई को उठाकर उसका मेडिकल कराया तो पूरा मामला खुल गया। एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि चचेरे भई ने ही इस घटना को अंजाम दिया था। उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

By Amit Kumar

Updated on:
30 Nov 2018 03:24 pm
Published on:
12 Nov 2018 03:31 pm
Also Read
View All
बलिया में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से कांस्टेबल की मौत, पार्टी करने गया था दोस्तों संग, 2020 में जॉइन किया था यूपी पुलिस

कौन हैं बलिया की स्मृति सिंह? BRICS संवाद 2026 में यूपी का किया प्रतिनिधित्व, अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाई युवाओं की आवाज

Demand justice for father death: पिता की आखिरी चीखें आंखों के सामने गूंजती रहीं, बेटी रोती रही, अब इंसाफ के लिए बुलडोजर और एनकाउंटर मांग रही

बलिया में पूर्व CRPF जवान की हत्या, डेयरी फार्म पर गिराकर पीटा, पेट में किए कई वार; बचाने पहुंचे भाई पर भी हमला

‘​बिटिया को जिस भी तरह की दिक्कतें हैं वो सब दूर कर देंगे’, 7 साल की दिव्यांग रागिनी को लेकर क्या बोले DM