
बलिया . अपने विवादित बयानों से सुर्खयों में बने रहने वाले बलिया के बैरिया से विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी बड़शंकर हैं और मंदिर जाने का ढोंग करते हैं। दावा किया है कि सारी पार्टियां देश केा बर्बाद करने में जुटी हैं, जबकि नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ अपना परिवार बर्बाद कर देश चला रहे हैं। यही वजह है कि सारी पार्टियां उन दोनों को बर्बाद करने में जुटी हैं।
सुरेन्द्र सिंह ने राहुल गांधी को बड़शंकर की संज्ञा देते हुए कहा है कि वह चाहे जितने भी मंदिर चले आएं और जनेव धारण कर लें, किसी भी प्रदेश में जीत नहीं सकते। क्योंकि भगवान शंकर ऐसे बड़शंकर की पूजा स्वीकार नहीं करते।
राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के विकास को लेकर हुए प्रश्न के जवाब में कहा पूर्व पीएम चन्द्रशेखर के पोते रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू पर आरोप लगाते हुए कहा कि बालू पर रोड बना दिया गया था, जिसके चलते सड़क की ऐसी दशा हो गयी।
By Amit Kumar