बलिया

सीएम योगी के मंत्री का फिर विवादित बयान, कहा कोई शराब पिलाये तो पी लो और….

विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं कैबिनेट मंत्री, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2017, 2:12 PM IST
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

बलिया. सीएम योगी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। निकाय चुनाव में शराब के प्रयोग पर कहा कि कोई शराब पिलाये तो पी लेना। इसके बाद कहना कि और चाहिए। यदि सामने वाला व्यक्ति और शराब नहीं देता है तो फिर उससे जय सुहेलदेव कह देना।
यह भी पढ़े:-मतदान की उल्टी गिनती शुरू, घर-घर जाकर चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशी



कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मैं तो शराबंदी के पक्ष में हूं। इसके बाद कहा कि जो लोग चुनाव के शराब बांट रहे हैं उनसे पेटी लेकर रख लो। इसके बाद कहना कि कैसी शराब थी कि नशा ही नहीं हुआ। ओमप्रकाश राजभर लगातार शराब को लेकर बयान देते आये हैं। कभी शराबबंदी का समर्थन करते हैं तो कभी सार्वजनिक मंच से कहते हैं कि बीजेपी के लोग एक दिन में जितना खर्च करते हैं उतने पैसे की शराब तो हमारे समाज के लोग एक दिन में ही पी जाते हैं।
यह भी पढ़े:-बागी व निर्दलीय ने बिगाड़ दिया प्रत्याशियों का समीकरण, चुनाव परिणाम पर पड़ेगा असर

बीजेपी से मांगी थी ६ सीट, नहीं मिली तो अपने बल पर ताकत दिखाने की तैयारी
यूपी चुनाव में बीजेपी के गठबंधन में शामिल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम लोगों ने बीजेपी से सिर्फ छह सीटे मांगी थी, लेकिन बीजेपी ने इतनी सीट नहीं दी। इसके बाद हम लोगों ने अपनी ताकत दिखाने के लिए प्रत्याशियों को उतारा है। मीडिया ने जब पूछा कि आपने मंच से कहा था कि बीजेपी को उसकी औकात दिखा देंगे तो इस पर ओप्रकाश राजभर ने बात को टालते हुए कहा कि हमारी लड़ाई किसी से नहीं है हमारे प्रत्याशी चुनाव जीत रहे हैं।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी को लगा झटका, एफआईआर के लिए रिश्वत लेते मुंशी का वीडियो वायरल

दिसम्बर में हो सकता है बीजेपी व सुभासपा के गठबंधन पर निर्णय
बीजेपी व सुभासपा का गठबंधन कितने दिनों का है इसको लेकर दिसम्बर में कोई निर्णय हो सकता है। संभावना जतायी जा रही है कि नगर निकाय चुनाव परिणाम व गुजरात के रिजल्ट आने के बाद इस संदर्भ में बीजेपी अंतिम निर्णय कर सकती है। सुभासपा लगातार बीजेपी पर हमला बोल रही है और ओप्रकाश राजभर के बयान से भी पार्टी की किरकिरी हुई है ऐसे में बीजेपी का बड़ा गुट इस गठबंधन को खत्म करने के पक्ष में है अब देखना है कि गठबंधन के भविष्य पर क्या निर्णय होता है।
यह भी पढ़े:-नेताओं से खाली हुई बसपा, जनता के सहारे प्रत्याशियों का भाग्य

Published on: