बलिया

सपा को मिली बड़ी राहत, निकाय चुनाव में इस दल ने किया समर्थन का ऐलान

बलिया नगर से सपा प्रत्याशी संजय उपाध्याय तथा सिकन्दरपुर से सपा प्रत्याशी भीष्म यादव को समर्थन देने का निर्णय

2 min read
समाजवादी लोकतांत्रिक मोर्चा

बलिया. निकाय चुनाव को लेकर यूपी में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। सीएम योगी के सत्ता में आने के बाद हो रहे इस चुनाव को बीजेपी सरकार की पहली परीक्षा है। सीएम योगी ने इस चुनाव में पहले प्रचार नहीं करने का ऐलान किया था, मगर मिल रही चुनौतियों के बीच उन्होंने अब चुनाव प्रचार करने की कमान संभाल ली है। वहीं सपा भी विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी हार के बाद इस चुनाव के जरिये अपनी वापसी की पुरजोर कोशिश में जुटी है। सपा को बड़ी राहत उस समय मिली, जब समाजवादी लोकतांत्रिक मोर्चा ने निकाय चुनाव में सपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया।

समाजवादी लोकतांत्रिक मोर्चा ने निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को टक्कर देने वाले प्रत्याशियों का समर्थन करने की घोषणा की है। समाजवादी लोकतांत्रिक मोर्चा ने बलिया नगर से सपा प्रत्याशी संजय उपाध्याय तथा सिकन्दरपुर से सपा प्रत्याशी भीष्म यादव को समर्थन देने का निर्णय लिया है।


मोर्चा के जिला संयोजक डॉ. सैयद सुएबुल इस्लाम ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि मोर्चा के उद्देश्य भाजपा के विकृत राष्ट्रवाद का विरोध करना है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी को सत्ता से बाहर रखने के लिए भाजपा के प्रबल विरोधी व चुनाव में कांटे की टक्कर देने वाले प्रत्याशी के समर्थन में मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदान करने की अपील करेंगे।

बलिया व सिकन्दरपुर से अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी संजय उपाध्याय व भीष्म यादव को समर्थन देने की बात करते हुए डॉक्टर सुएबुल इस्लाम ने कहा कि अन्य नगर पंचायतों में भाजपा को टक्कर देने वाले प्रत्याशी की पहचान की जा रही है। भाजपा के प्रति नगर पालिका चुनाव में मोर्चा खोलने की तैयारी पार्टियों ने शुरू कर दी हैं। इस मौके पर एडवोकेट डीएन यादव, पारसनाथ ओझा, शाहिद अली, गुलाम गौस अंसारी, सुरेश राम, कमलेश खरवार आदि मौजूद रहे।

BY- AMIT KUMAR

Published on:
15 Nov 2017 08:34 am
Also Read
View All