बलिया

प्रेमी से मिलने साइकिल से जा रही थी सूरत, पुलिस ने पकड़ा तो बोली- पेपर देने जा रही

प्रेमी से मिलने गुजरात के सूरत जाने के लिए निकली थी। पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह परीक्षा देने इलाहाबाद जा रही थी।
less than 1 minute read
Jan 19, 2023
balliya.jpg

उत्तर प्रदेश के बलिया में रहने वाली एक लड़की साइकिल से गुजरात निकल पड़ी। लड़की गुजरात में रह रहे अपने प्रेमी से मिलने के लिए घर से निकली थी। घरवालों ने काफी तलाश करने के बाद पुलिस को सूचना दी। पकड़े जाने उसने पुलिस को बताया कि वह पेपर देने जा रही थी।

मामला जिले के बांसडीह इलाके का है। यहीं की रहने वाली एक लड़की की दोस्ती फेसबुक पर एक युवक से हुई थी। कुछ समय में दोस्ती प्यार में बदल गई। बीते मंगलवाल 17 जनवरी को लड़की घर से साइकिल से निकली। वह प्रेमी से मिलने गुजरात के सूरत जाने के लिए निकली थी। काफी देर बाद जब वापस नहीं आई तो घरवालों ने स्थानीय लोगों के साथ तलाश शुरू की।

परीक्षा से जुड़ा कोई सामान नहीं मिला
शंकरपुर चट्टी पर लड़की किसी का इंतजार कर रही थी। इस दौरान लोगों की नजर उस पर पड़ गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। थाने लेकर जाकर लड़की से पूछताछ की गई। लड़की ने बताया कि वह परीक्षा देने इलाहाबाद जा रही थी। हालांकि, उसके पास से परीक्षा से जुड़ा कोई सामान नहीं मिला। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया, "मामला प्रेम प्रसंग का है। युवती के घरवालों को बुलाकर उसे सुरक्षित सौंप दिया गया"।

Updated on:
19 Jan 2023 07:39 pm
Published on:
19 Jan 2023 07:26 pm