बलिया

बिजनौर के रहने वाले युवक का शव पूर्वांचल के इस लाॅज में मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस को मालिक पर शक

बाबू सिंह उम्र 45 साल पुत्र जोगिन्दर सिंह ग्राम राहु नगनी थाना-नूरपुर जिला बिजनौर के रूप में हुई शिनाख्त
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Oct 2018, 8:35 PM IST
up news
बिजनौर के रहने वाले युवक का शव पूर्वांचल के इस लाॅज में मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस को मालिक पर शक

बलिया. शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल के कमरे में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। युवक की शिनाख्त बाबू सिंह उम्र 45 साल पुत्र जोगिन्दर सिंह ग्राम राहु नगनी थाना-नूरपुर जिला बिजनौर के रूप में हुई।

बताया जाता है कि बाबू सिंह होटल के एक कमरे में करीब तीन माह से रह रहा था। वह शहर में घूम घूम कर केमिकल इत्यादि सामानों का व्यापार करता था। पुलिस ने पूछताछ में जब होटल का रजिस्टर चेक किया तो उक्त व्यक्ति के बारे में रजिस्टर में कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि बिजनौर का रहने वाला युवक पिछले तीन महीने से टाउन हॉल रोड स्थित विशाल लॉज में कमरा लेकर रहता था। वो जिले में शहर में केमिकल बेचने का कारोबार करता था। वो अक्सर आता जाता रहता था ये कमरा होटल मालिक ने इसी के नाम से अलाच किया हुआ था। इसी बीच शुक्रवार को होटल के कमरे से बदबू आई तो लोगों ने दरवाजा तोड़ा। देखा तो बाबू सिंह अदर मृत पड़ा है। कमरे के भीतर से काफी मात्रा में शराब की बोतलें इत्यादि भी बरामद की गई।

वहीं पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गंगुली ने मीडिया से बात-चीत में होटल मालिक पर संदेह जताते हुए कार्रवाई की बात कह रहे हैं। पुलिस की माने तो मृतक के घर वाले को हादसे की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Updated on:
12 Oct 2018, 8:35 PM IST
Published on: