बालोद

BJP Councilor Arrested: भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी से मचा बवाल, विरोध में अनिश्चितकालीन राजहरा बंद… जानें क्या है पूरा मामला?

BJP Councilor Arrested: नगर में 10 सितंबर की रात्रि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बंद करने को लेकर पुलिस एवं भाजपा नेता व पार्षद विशाल मोटवानी के बीच विवाद हो गया।

2 min read
Sep 13, 2025
भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी से मचा बवाल (फोटो सोर्स- पत्रिका)

BJP Councilor Arrested: नगर में 10 सितंबर की रात्रि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बंद करने को लेकर पुलिस एवं भाजपा नेता व पार्षद विशाल मोटवानी के बीच विवाद हो गया। राजहरा पुलिस ने विशाल मोटवानी के खिलाफ गैर जमानती धारा 132, 221 एवं 296 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया। इसके विरोध में राजहरा व्यापारी संघ एवं कुछेक गणेश समितियों ने एफआईआर को द्वेष पूर्ण बताते हुए रैली निकाली।

थाने मेें पहुंच नगर निरीक्षक नवीन कुमार बोरकर को ज्ञापन सौंपा और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की। संघ के सदस्यों ने एसडीएम ऑफिस पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी सुरेश कुमार साहू को भी ज्ञापन सौंपा। इसके बाद पुलिस ने विशाल मोटवानी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। शुक्रवार को भाजपा पार्षद व अन्य पर दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर थाना प्रभारी राजहरा को ज्ञापन सौंपा गया।

ये भी पढ़ें

CG Politics: क्या कोई भी हम पर हमला कर सकता है? PCC चीफ दीपक बैज के घर में घुसा BJP कार्यकर्ता, मचा बवाल

एफआईआर निरस्त करें

ज्ञापन में बताया गया कि सभी गणेश समितियों ने झांकी निकाली थी, जो शांतिपूर्ण थी। पुलिस ने जबरदस्ती विशाल मोटवानी एवं अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन पर लगाया गया आरोप फी गलत है। ऐसी कोई घटना नहीं हुई। विशाल मोटवानी ने थाना प्रभारी रविशंकर पांडेय पर एएसआई हीरामन मंडावी की हत्या का आरोप लगाया था, इसलिए द्वेषपूर्ण कार्रवाई की गई। एफआईआर को निरस्त किया जाए।

व्यापारियों ने एफआईआर का विरोध जताया

राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी के नेतृत्व में अटल योग सदन में एक दिन पूर्व रात 9 बजे व्यापारियों की बैठक हुई थी। इसमें विशाल मोटवानी के खिलाफ एफआईआर पर विरोध करने का निर्णय लिया गया था।

व्यापारी संघ ने बंद की चेतावनी दी थी

इधर राजहरा व्यापारी संघ ने मामले को लेकर गुरुवार अनिश्चितकालीन राजहरा बंद को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने बताया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन शांति से चल रहा था। पुलिस ने जबरदस्ती एफआईआर दर्ज की। इसे निरस्त नहीं करने पर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के बाद दल्लीराजहरा का समस्त व्यापार बंद रहेगा।

बंद कर धरने पर बैठ गए व्यापारी

व्यापारी संघ ने शुक्रवार को दोपहर बाद अनिश्चितकालीन के लिए राजहरा का व्यवसाय बंद कर दिया। संघ के लोग गुप्ता चौक में पंडाल लगाकर धरने पर बैठ गए हैं। आंदोलन को डौंडी, बालोद एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स रायपुर एवं राजहरा इकाई का भी समर्थन मिला है। शनिवार को चेंबर के प्रदेश पदाधिकारी सतीश थौरानी एवं श्रीचंद सुंदरानी दल्लीराजहरा आ रहे हैं, जो इस संबंध में चर्चा करेंगे। इसके अलावा नगर पालिका दल्लीराजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं पार्षदों ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया है।

व्यापारियों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने जिले से अतिरिक्त बल तैनात कर शहर में पेट्रोलिंग करवाया। थाने के बाहर बैरिकैड्स लगाकर रास्ते को बंद कर रखा था। पुलिस के बड़े अधिकारी अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर संभाले हुए थे।

ये भी पढ़ें

पार्टी हित से कभी नहीं रहा वास्ता… वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने पूर्व मंत्री चौबे पर साधा निशाना, खड़गे को पत्र लिखकर की ये मांग

Updated on:
13 Sept 2025 12:00 pm
Published on:
13 Sept 2025 11:59 am
Also Read
View All

अगली खबर