CG Bus Accident: बाइक सवार और यात्री बस के बीच जोरदार टक्कर होते बच गया। बस के सवार 50 से अधिक लोगों की जान बाल बाल बच गई।
CG Bus Accident: यात्री बसों की रफ़्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार दुर्घटना के बावजूद भारी वाहन सहित यात्री बस चालक सबक नहीं ले रहे हैं। सोमवार को गुंडरदेही पुलिस थाना के पास एक वाहन और बस की टक्कर होते होते बची। वाहन में सवार लोगों को बचाने के चक्कर में बस सड़क किनारे अशोक पेड़ से टकरा गई। बस के सवार 50 से अधिक लोगों की जान बाल बाल बच गई।
शाम 5.30 बजे रायपुर बस सर्विस की बस बालोद की ओर से आ रही थी, तभी घटना हुई। दोपहिया वाहन से दो लोग रोड क्रॉस कर रहे थे। बालोद की ओर से आ रही बस ने उनको बचाने के चक्कर में नियंत्रण खो दिया।
इधर लगातार पत्रिका ने तेज रफ़्तार वाहन को कम करने पुलिस को बार-बार ध्यान आकर्षित करवाया। इसके बाद भी सड़क पर स्टापर नहीं लगाया जा रहा है। शहर के अंदर भी तेज गति से बस दौड़ रही हैं। दुर्ग से आने वाली बस की कचांदुर पहुंचते ही रतार बढ़ा जाती है।
इसी प्रकार बालोद की ओर से बस चालक पहले खुटेरी रेंगाकठेरा पहुंचते ही रतार बढ़ा देते हैं। इससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। आज बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना दो बुजुर्ग को बचाने के कारण हुई है।