इस संबंध मेें मृतक का भाई हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूजा कंस्ट्रक्शन में सुपरवाईजर का काम करता था, जिससे सिंघल प्लांट व सलासर दोनों जगह काम देख रहा था। इस दौरान शनिवार को काम खत्म होने के बाद कमरे पर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ, लेकिन अब ठेकेदार व कंपनी प्रबंधन द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मौत के बाद भी किसी प्रकार की सहायता नहीं की गई है। जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मृतक के भाई का कहना था कि शव को घर तक ले जाने के लिए ठेकेदार से वाहन की मांग की गई तो उसने मौके से भाग गया, जिससे खुद से वाहन कर ले जाना पड़ रहा है।