8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: रेलवे स्टेशन पर 14 दिन से बंद पड़ा एस्केलेटर, घटिया कंपनी को दिया ठेका, यात्रियों को हो रही परेशानी…

CG News: एस्केलेटर बार-बार खराब हो रहा है और इसके रिपेयरिंग में कई दिन का समय लगता है। उन्हंने बताया कि पिछले 14 दिन से एस्केलेटर खराब है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 25 Aug 2024, 5:02 PM IST

CG news raipurnews durg news cg bignews hindinews

CG News: यात्रियों की सुविधा के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर रेलवे स्टेशन में लगाया गया एस्केलेटर 14 दिन से बंद है। बताया जा रहा है कि चाइना से इसके लिए नया पार्ट्स मंगाया गया है। इसके बाद ही इसके रिपेयरिंग की संभावना है। वहीं दूसरे प्लेट फार्म नंबर दो में लगाया गया लिफ्ट भी हर दूसरे दिन खराब रहने की शिकायत है। आम आदमी पार्टी ने इन अव्यवस्थाओं पर रेलवे प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया है। आप नेताओं ने स्टेशन में घटिया एस्केलेटर और लिफ्ट लगाए जाने आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: CG achievement: 10वीं क्लास की बच्ची ने बनाया Li-Fi, विदेशों से आए नामी वैज्ञानिक हुए हैरान, मिला यंग साइंटिस्ट की उपाधि

आम आदमी पार्टी के नेताओं दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष डॉ एसके अग्रवाल और आरटीआई विंग प्रदेश अध्यक्ष मेहरबान सिंह के नेतृत्व में रेलवे डीआरएम के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपकर इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म एक पर एस्केलेटर और प्लेटफार्म दो पर लिफ्ट लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि एस्केलेटर बार-बार खराब हो रहा है और इसके रिपेयरिंग में कई दिन का समय लगता है। उन्हंने बताया कि पिछले 14 दिन से एस्केलेटर खराब है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि एस्केलेटर चाइना कंपनी के द्वारा लगवाया गया है और पार्ट्स चीन से आएंगे उसके बाद ही एस्केलेटर वापस चालू होगा।

CG News: डीआरएम के नाम सौपा ज्ञापन

आप नेताओं ने डीआरएम के नाम सौंपे ज्ञापन में जल्द एस्केलेटर चालू कराने की मांग की है। उन्होंने बताया है कि खराब होने पर एस्केलेटर की पुख्ता मरम्मत नहीं की जाती है। इसके चलते कुछ दिन दिन में एस्केलेटर दोबारा खराब हो जाती है।