8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Teacher Strike: शिक्षक संघर्ष मोर्चा और सर्व शैक्षिक संगठन ने जताया विरोध, युक्तियुक्तकरण के खिलाफ सीएम के नाम डीईओ को सौंपा ज्ञापन

CG Teacher Strike: शिक्षा संगठनों ने युक्तियुक्तकरण को लेकर संयुक्त मोर्चा के विरोध की रणनीति तैयार कर ली है। सीएम के नाम डीईओ को ज्ञापन सौंप दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 24 Aug 2024, 11:29 AM IST

CG Teacher Strike

CG Teacher Strike: सर्व शैक्षिक संगठन और छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने युक्तियुक्तकरण के विरोध में सीएम के नाम डीईओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि युक्तियुक्तकरण की दोषपूर्ण नीति से शिक्षा की गुणवत्ता गिरेगी, अतिशेष शिक्षकों के समायोजन की शिक्षा विभाग की सोच सही है लेकिन शिक्षा विभाग इस बात का जवाब दे की शालाओं के सेटअप हेतु निर्धारित पद के अतिरिक्त पोस्टिंग करने वाले अधिकारी कौन हैं।

यह भी पढ़ें: CG teachers: प्रधानपाठकों को अतिशेष बनाए जाने पर शिक्षकों में आक्रोश, कहा- ऐसा पहली बार हो रहा, ऑनलाइन अवकाश का आदेश हो वापस

CG Teacher Strike: अधिकारियों ने गलती क्यों की.. क्या ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर कार्यवाही किया जाएगा जिन्होंने शाला विशेष में पद रिक्त नहीं होने के बाद भी पदोन्नति या ट्रांसफर में ज्यादा संया में शिक्षकों को पदस्थ किया। किसी भी शाला में सेवारत शिक्षकों का कोई दोष नहीं है क्योंकि उनकी पदस्थापना शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा ही किया गया है।

यहां पढ़ें इससे संबंधित खबरें..

युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

सर्व शिक्षक संघ का मानना है कि युक्तियुक्तकरण वास्तव में शिक्षा की बुनियाद को कमजोर करने वाला निर्णय है, जिसके लिए शिक्षकों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा ​है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

शिक्षा संगठनों का बड़ा फैसला

शिक्षा संगठनों ने युक्तियुक्तकरण को लेकर संयुक्त मोर्चा के विरोध की रणनीति तैयार कर ली है। शिक्षा सचिव और डीपीआई को ज्ञापन देकर इसका विरोध किया जाएगा। विभिन्न शालाओं को मर्ज कर प्राथमिक शाला के प्रधान पाठकों के अधिकार का हनन करने जा रही है, जो गलत निर्णय है। यहां पढ़ें पूरी खबर…