
सिर्फ एक केंद्र नहीं, पूरे सिस्टम की जिम्मेदारी पर उठा सवाल- ये जर्जर आंगनबाड़ी है या बच्चों पर खतरा...(photo-patrika)
CG Anganwadi News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के मरारपारा क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी की स्थिति चिंताजनक है। जर्जर और कच्चे मकान में दर्जनभर बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। मौसम खराब होने या बारिश में हादसे का खतरा बढ़ जाता है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते हैं।
स्थानीय लोगों और पालकों ने कई बार महिला एवं बाल विकास विभाग को सूचित किया। बावजूद इसके, अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पालकों और आसपास के निवासियों में गहरी चिंता और नाराजगी है।
विशेषज्ञों और लोगों का कहना है कि यह केवल एक आंगनबाड़ी की समस्या नहीं है। पूरे सिस्टम की जवाबदेही पर सवाल खड़े होते हैं। बच्चों की सुरक्षा और उनके सुरक्षित वातावरण में शिक्षा का अधिकार प्राथमिकता होनी चाहिए।
पालक और स्थानीय लोग विभाग से तत्काल सुरक्षित भवन उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास सुरक्षित वातावरण में ही संभव है।
Published on:
02 Mar 2026 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
