22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fraud case: बालोद के 25 किसानों के साथ ठगी, ज्यादा कीमत का लालच देकर खरीदा अनाज, 10 लाख की कर दी धोखधड़ी

Balod Fraud Case: बालोद में 25 किसानों से 10.79 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ज्यादा कीमत देने का लालच देकर अनाज खरीदा और भुगतान नहीं किया। 2 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार।
2 min read
Google source verification

बालोद

image

Love Sonkar

Aug 22, 2026

Fraud Case

25 किसानों से 10.79 लाख की ठगी दो आरोपी गिरफ्तार (photo Patria)

Farmer Fraud case: बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में किसानों के साथ 10 लाख 79 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। आरोपियों ने बाजार से ज्यादा दाम का लालच देकर किसानों ठगी की। अप्रैल में आरोपी हितेश्वर मंडावी और भानु सिन्हा ग्राम सोंहपुर पहुंचे। गांव के ही इमेंद्र कुमार ठाकुर ने उन्हें किसानों से मिलवाया। किसानों को भरोसा दिलाया कि वे बाजार से अधिक दाम पर अनाज खरीदेंगे। आरोपियों ने चना का दाम 5200 रुपए प्रति क्विंटल बताया, जो बाजार भाव से काफी ज्यादा था। इसी लालच में किसान झांसे में आ गए और सालभर का उत्पाद दे दिया।

इन किसानों से खरीदा गया था उत्पाद

प्रार्थी मिथलेश कुमार साहू, सोंहपुर ने 20.91 क्विंटल चना, दिया। इसकी कीमत 1,08,000 रुपए है। सोंहपुर के 12 किसानों ने चना, अरहर, लाखड़ी, बटरी कुल 5,74,500 रुपए का उत्पाद दिया। रमतरा के 12 किसानों ने चना, अरहर, लाखड़ी, बटरी मिला कुल 5,05,000 रुपए उत्पाद बेचा। कुल 25 किसानों से कुल रकम 10,79,500 रुपए की ठगी की।

पीड़ित किसानों ने की शिकायत

कई महीने बीतने के बाद भी पैसा नहीं मिला तो किसान 20 अगस्त को एकजुट होकर थाना गुरुर पहुंचे और सामूहिक लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना प्रभारी ने टीम बनाई। दो आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने अपराध स्वीकार
कर लिया।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

भानुप्रताप सिन्हा (31) निवासी बोरतरा, इमेंद्र कुमार ठाकुर (39) निवासी सोंहपुर को गिरफ्तार किया गया। फरार मुख्य आरोपी हितेश्वर मंडावी को पुलिस तलाश रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन सीजी 24 ई 1300, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए है, को जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों को 21 अगस्त को गिरफ्तार कर सीजेएम न्यायालय बालोद में पेश किया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।