बालोद

CG News: तेज आंधी से बिजली तार पर गिरा पेड़, चपेट में आई महिला की मौत

CG News: पेड़ की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम खेरथा के कुहार समाज की महिलाएं अपनी मिट्टी खदान की सफाई करने गई थीं।

2 min read
Apr 30, 2025

CG News: बालोद में मंगलवार की सुबह आई आंधी की वजह से खेरथाबाजार में एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम खेरथा के कुहार समाज की महिलाएं अपनी मिट्टी खदान की सफाई करने गई थीं। अचानक मौसम खराब होने से महिलाएं अपने घर की ओर वापस आ रही थीं। तभी आंधी शुरू हो गई, जिससे बगीचे में स्थित आम का पेड़ गिर गया। उसकी चपेट में महिलाएं आ गईं। कीर्तन बाई प्रजापति नामक महिला को सिर और सीने पर गंभीर चोटें आई। रेवती बाई, तेज बाई और दया बाई भी घायल हो गई।

सभी घायलों को 108 की मदद से तत्काल देवरी स्थित सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने घायलों को राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल कीर्तन बाई प्रजापति (63) की मौत हो गई, बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

ग्राम तरौद में बड़ी घटना घटते बच गई। सुबह बालोद- डौंडीलोहारा मार्ग में एक यात्री बस गुजरी, उसी समय अचानक एक पेड़ तेज हवा से विद्युत तार पर गिरा और टूटकर सड़क पर गिर गया। जिस समय पेड़ गिरा, उस समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी। गांव में कंपनी के मुताबिक 10 से 12 पोल टूटे हैं। जिसकी मरमत की जा रही है।

शहर के पाररास में एक घर का टिन शेड उड़ गया। जब हवा शांत हुई, तब लोग अपने-अपने घरों को व्यवस्थित करने में लगे रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम में नमी रहेगी। आने वाले दिनों में मौसम साफ होने के बाद तापमान बढ़ेगा। मंगलवार की सुबह अचानक जिले का मौसम बदला और तेज हवा आंधी चली। इसके साथ हुई बारिश ने बालोद क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। वहीं खेरथाबाजार में आम का बड़ा पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

शहर के पाररास एवं दल्लीराजहरा, देवरी, डौंडीलोहारा क्षेत्र में बिजली पोल टूटे तो कुछ घरों का पूरा टिन शेड उड़ गया। कई पेड़ भी गिरे। दूसरी ओर जिलेभर में लगभग 50 से अधिक बिजली पोल भी टूटे।

हवा इतनी तेज चली कि लोग अपने घरों में ही रहे। लगभग एक घंटे तक तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में सोमवार को 1.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। बिजली कंपनी टूटे बिजली पोल एवं तार की मरमत कर रही है। हालांकि कंपनी का दावा है कि कहीं भी ब्लैक आउट की स्थिति नहीं है।

कुछ दिनों से तेज गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। लेकिन हल्की बारिश व बदली से नमी के कारण गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 23 दर्ज किया गया।

लाखों का नुकसान

कंपनी के मुताबिक जिले के विभिन्न क्षेत्र मिलाकर आंधी से लगभग 50 बिजली पोल टूटे है। बड़ी संख्या में पेड़ भी गिरे हैं। मुय मार्ग में टूटे पेड़ को हटाया गया और आवागमन बहाल किया गया। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

तेज हवा तूफान व विद्युत तारों में पेड़ गिरने के कारण बालोद डिवीजन अंतर्गत लगभग 50 पोल टूटे हैं। अभी वास्तविक जानकारी मंगाई जा रही है। जहां-जहां फाल्ट है। वहां मरमत कराई जा रही है। कहीं भी ब्लैक आउट की स्थिति नहीं है।-एसके बंड, ईई, विद्युत विभाग

Updated on:
30 Apr 2025 01:53 pm
Published on:
30 Apr 2025 01:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर