बालोद

Suicide: तीजा गई पत्नी नहीं लौटी, परेशान युवक ने साड़ी से लगाई फांसी, मौत

Suicide Case: मायके से पत्नी के नहीं लौटने पर परेशान युवक ने आखिरकार मौेत को गले लगा लिया। युवक ने साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर उसमें लटकर अपनी जान दे दी..

less than 1 minute read
Oct 07, 2025
Suicide| पत्रिका फाइल फोटो।

Suicide Case: बालोद शहर के आमापारा में 30 साल के युवक ने अपने घर में पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आमापारा निवासी मनीष कुमार सेन रविवार रात को अपने कमरे में सोने के लिए गया था। ( Suicide case ) वह सुबह तक नहीं उठा। जब परिजनों ने देखा तो कमरा अंदर से लॉक है तो दरवाजा धक्का देकर खोला। वह फांसी पर लटका हुआ था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

Suicide Case: पति के शराब अधिक पीने से परेशान थी पत्नी

पुलिस के मुताबिक मनीष की पत्नी तीजा गई है, तबसे वापस ससुराल नहीं लौटी। मृतक उसे कई बार मनाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी। आखिरकार परेशान युवक ने जान दे दी। मौत की खबर पाकर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि महिला ने शराब छोड़ने की शर्त रखी थी।

मृतक के दो बच्चे

जानकारी के अनुसार मनीष शराब ज्यादा पीता था पत्नी उसे बार-बार रोकती थी। वह जब तीजा गई तो कहा कि शराब पीना बंद करोगे तब में आऊंगी। कुछ दिन से मनीष परेशान था और शराब भी ज्यादा पी रहा था। मनीष के दो बच्चे हैं, जिसमें एक चार साल व दूसरा डेढ़ साल का है। अब इन दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

Updated on:
07 Oct 2025 02:57 pm
Published on:
07 Oct 2025 02:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर