बालोद

CG News: दो सगे भाइयों का दो घंटे के अंतराल में हो गया निधन, पूरे गांव में छाया मातम

CG News: निधन पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। निधन को दो घंटेे ही हुआ था, तभी उनके बड़े भाई जीवराखन साहू (80) का दोपहर 12 बजे निधन हो गया। इस घटना से सभी हैरत में पड़ गए।

less than 1 minute read
Nov 22, 2025
दो सगे भाइयों का निधन (Photo Patrika)

CG News: डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम औरी में 20 नवंबर को ऐसी घटना घटी, जिससे गांव व क्षेत्र में मातम छा गया। साहू परिवार में दो घंटे के भीतर अचानक दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

ग्राम औरी निवासी रूपराम साहू (76) का सुबह 10 बजे निधन हो गया। उनके निधन पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। निधन को दो घंटेे ही हुआ था, तभी उनके बड़े भाई जीवराखन साहू (80) का दोपहर 12 बजे निधन हो गया। इस घटना से सभी हैरत में पड़ गए।

दोनों भाई की एक साथ निकाली अर्थी

ग्रामीणों की माने तो यह पहली बार है, जब इस तरह की घटना घटी है। घर से दोनों भाइयों की अर्थी एक साथ निकाली गई। दोनों भाइयों की अर्थी देख पूरा गांव रो पड़ा। गांव के मुक्तिधाम में एक साथ अलग अलग अर्थी सजाकर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

Updated on:
22 Nov 2025 11:58 am
Published on:
22 Nov 2025 11:56 am
Also Read
View All

अगली खबर