बलोदा बाज़ार

केबीसी से आया कॉल कहा- आप जीत चुके हैं 25 लाख रुपए और मांग लिए बैंक के डिटेल, अकाउंट चेक किया तो…

केबीसी में 25 लाख रुपय का लॉटरी लगी है कहकर लूट लिए 1 लाख 22 हजार रुपए

less than 1 minute read
केबीसी से आया कॉल कहा- आप जीत चुके हैं 25 लाख रुपए और मांग लिए बैंक के डिटेल, अकाउंट चेक किया तो...

राजिम. अब तक कम पढ़े लिखे लोग ठगी का शिकार होते आ रहे थे, पर अब पढ़े लिखे लोग भी आसानी से ठगी के शिकार हो रहे हैं। ठगने वाले भी इतने शातिर हैं कि हर बार किसी न किसी लॉटरी लगने के बहाने ठग लेते हैं। इसी तरह का एक मामला राजिम थाने में शनिवार को दर्ज किया गया।

थाने से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त व्यक्ति खेमराज साहू पिता हुलस राम 22 वर्ष निवासी रोहिना थाना राजिम जो बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है, जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा केबीसी में 25 लाख रुपया का लॉटरी लगी है कह कर 1 लाख 22 हजार दो सौ रुपए का धोखाधड़ी कर लिया है।

ये भी पढ़ें

धारा 376 से हासिल की पति को, फिर से नहीं देख सकी किसी और के साथ तो उठाया ये खौफनाक कदम

घटना के संबंध में बताया कि 17 अक्टूबर की शाम उनके पास फोन आया कि आपका कौन बनेगा करोड़पति में चयन हो गया है और पंजीयन डिपाजिट के रूप में 12500 रुपए आपको जमा करना है। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने अपना बैंक खाता नंबर भी मैसेज कर दिया। ठीक दूसरे दिन खेमराज ने खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया।

फिर इसी तरह अज्ञात व्यक्ति द्वारा 17 से 20 अक्टूबर तक पांच बार पैसा अपने खाते में डलवाए। जानकारी के अनुसार खेमराज को महीने भर पहले ही कॉलेज से यह मोबाइल मिला था और इस सरकारी मोबाइल में ठगी का शिकार हो गया। घरवालों ने बताया कि खेमराज के माता की निधन के बाद बीमा का पैसा खेमराज के खाते में कुछ दिन पहले ही नामिनी होने के कारण आया था। राजिम थाने में धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध कर पतासाजी की जा रही है।

ये भी पढ़ें

रास्ते में मिली मंदबुद्धि लड़की को ले गया मंदिर और कर ली शादी, कुछ देर बाद बोला- अब तुम घर जाओ तो मच गया बवाल
Published on:
29 Oct 2018 05:11 pm
Also Read
View All