बलोदा बाज़ार

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया ये

आक्रोशित लोगों ने सडक़ पर शव रखकर किया चक्काजाम
less than 1 minute read
chhattisgarh news

बलौदाबाजार. कुकुरदी बायपास के समीप बलौदाबाजार मार्ग पर मंगलवार रात तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक द्वारा बाइक सवार दो युवकों को चपेट में लेकर कुचलने से दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के पश्चात ट्रक के कुकुरदी बायपास मार्ग की ओर भाग जाने की शंका जताई गई है। घटना से आक्रोशित ग्राम छुईहा के निवासियों द्वारा बुधवार की सुबह बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर दोनों युवकों के शव को रखकर प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया गया। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस बल वहां पहुंचने तथा अधिकारियों द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने व मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने का आश्वासन देने के पश्चात ग्रामवासियों द्वारा आंदोलन समाप्त कर दिया गया।

ये है घटना

जानकारी के अनुसार ग्राम छोटा छुईहा निवासी राजेन्द्र कुमार उर्फ पकलू पिता चंद्रकुकार घृतलहरे (22) तथा हरिकृष्ण उर्फ बिलवा पिता जुगउ मिरी (26) मंगलवार शाम 8 बजे मोटर सायकल हीरो डिलक्स क्रमांक सीजी 04 जेड डी 2079 से गांव की ओर लौट रहे थे, इसी दरमियान कुकुरदी बायपास मार्ग के समीप पीछे से आ रहे बेकाबू तेज रफ्तार 10 पहिया ट्रक द्वारा मोटर सायकल को टक्कर मारकर फरार हो गया।

घटनास्थल पर तोडा दम

मोटर सायकल सवार दोनों युवकों ने जबरदस्त चोंट पहुंचने से घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के संबंध में मृतकों के पिता द्वारा सिटी कोतवाली पुलिस थाना में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराये जाने पर अज्ञात ट्रक एवं उसके चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

Published on:
17 May 2018 06:30 pm