बलोदा बाज़ार

CG Election 2025: 20 साल में पहली बार अध्यक्ष का पद सामान्य, BJP, कांग्रेस में मची खलबली, देखें दावेदारों के नाम

cg election 20225: नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। इससे बीजेपी और कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है। वहीं अब कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती है..

less than 1 minute read

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में संभवता अगले सप्ताह चुनाव तारीखों की घोषणा हो सकती है। सभी जिलों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिसके अब चुनावी हलचल तेज हो गई है। आरक्षण के बाद दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। इधर बलौदाबाजार के भाटापार में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के दूसरे दिन ही दोनों प्रमुख पार्टी में दावेदारों की फैज तैयार हो गई है।

CG Election 2025: 20 साल में पहली बार सामान्य पद आरक्षित

शहर की पालिका में अध्यक्ष पद अनारक्षित होने के बाद दोनों दलों में राजनीतिक माहौल गरम है। यह निर्णय करीब 20 साल बाद लिया गया है। पहले 15 सालों तक यह पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित रहा। जबकि, पिछले 5 साल से ओबीसी महिला के लिए आरक्षित था। लंबे अंतराल के बाद पद सामान्य हुआ है।

राजनीति हलचल तेज

इस निर्णय से पालिका अध्यक्ष पद को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों से उमीदवारों के नामों की चर्चा शुरू हो गई है। दोनों दलों में से कौन प्रत्याशी होगा! इसे लेकर कयासों का दौर जारी है। अनारक्षित होने से आम जनता में भी खुशी का माहौल है। माना जा रहा है कि इस बार पालिका अध्यक्ष पद के लिए जबरदस्त मुकाबला होगा।

शहर से ये हैं दोनों पार्टियों के दावेदार…

भाजपा: राकेश तिवारी, बल्लू, अश्वनी शर्मा, सुनील यदु गोलू, गोविंद पटेल, आशीष जायसवाल और मिक्कू सचदेव जैसे नाम चर्चा में हैं।

कांग्रेस: सतीश अग्रवाल, ईश्वर सिंह ठाकुर, राधेश्याम शर्मा, फग्गा महाराज, बसंत भृगु, आलोक मिश्र, सुनील गुप्ता, चंद्रशेखर चक्रधारी, अरुण यादव, अजीत बाजपेई और महेश भूषणिया।

Updated on:
09 Jan 2025 01:58 pm
Published on:
09 Jan 2025 01:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर