बलोदा बाज़ार

CG Fraud News: अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़! 3 शातिर ने युवक के अकाउंट से 4.88 लाख उड़ाया, इस तरह लगाया चुना…

Thagi News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार से ठगी का मामला सामने आया है। एक युवक को दो अलग नंबरों से वॉट्सऐप पर कॉल आता है। वीडियो ब्रॉडकास्टिंग करने के बाद युवक के अकाउंट से 4.88 लाख रुपए कट गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jul 2024, 3:49 PM IST
CG Fraud News

Baloda Bazar Fraud News: एक युवक को दो अलग नंबरों से वॉट्सऐप पर कॉल आता है। वीडियो ब्रॉडकास्टिंग कराई जाती है। फिर देखते ही देखते युवक के खाते से 4.88 लाख पार हो जाते हैं। मामले में पुलिस ने सक्ती के 3 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इन्हीं की निशानदेही पर मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के शामिल होने का भंडाफोड़ हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी पुनेश्वर प्रसाद साहू को शनिवार को वॉट्सऐप पर दो अलग नंबर से कॉल आया। ठगों ने वीडियो ब्रॉडकास्टिंग के जरिए उसके क्रेडिट और बैंक अकाउंट से 4.88 लाख पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 267, 318 के तहत एफआईआर लॉन्च की। संदेह के आधार पर सक्ती जिले में रहने वाले मिथुन कुमार सतरंज, वरूण साहू, संजय साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियो ने बताया कि मालखरौदा में रहने वाले करन अजगल्ले, अमित खुंटे के जरिए बिहार पश्चिम बंगाल के ठगी गिरोह से सांठगांठ कर प्रार्थी समेत अन्य लोगो से ठगी की गई है। ये पैसे असान सोल, वर्धमान, पश्चिम बंगाल के एटीएम से निकाले गए हैं।

आरोपियो से ठगी के बाद हिस्से के रूप में मिली रकम में 11,500 रुपए जब्त किए हैं। इसके अलावा ठगी में इस्तेमाल किए गए मोाबइल, पासबुक और चेकबुक को भी जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इधर, मास्टर माइंड की तलाश के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी पुष्कर शर्मा ने टीम गठित कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ में टीआई टीकाराम खटकर, धनेश्वर उरांव, जयराम साहू, फज्ञगूलाल निराला, सुमत डहरिया, गौरीशंकर भारद्वाज, मूलचंद चंद्रा, सायबर टीम से चक्रधर सिंह राठौर, कृष्णा महंत और विजय यादव शामिल रहे।

Updated on:
11 Jul 2024, 3:49 PM IST
Published on: