बलोदा बाज़ार

CG ITI: युवाओं रोजगार की बड़ी सौगात, 20 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा पहला मॉडल आईटीआई, राजस्व मंत्री ने किया ऐलान

CG ITI: छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बलौदाबाजार के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आयोजित आभार समारोह में भाग लिया। अपने संबोधन में मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है।

less than 1 minute read

CG ITI: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा बुधवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बलौदाबाजार द्वारा आयोजित आभार समलेन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य चहुंमुखी विकास के पथ पर अग्रसर है।

CG ITI: प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी सौगात

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में छात्राओं को उद्योगों की मांग, समय के मुताबिक आधुनिक प्रशिक्षण मिले, इसके लिए मॉर्डन टेक्नोलॉजी से आईटीआई को डेवलप करने की आवश्यकता है। इसी के अनुरूप हमारी सरकार कार्य रही है।

उन्होंने आगे कहा की 25 साल का छात्र जीवन का यह समय बहुत अनमोल है। संभलकर रहना अनिवार्य है। इसी समय हमे जीवन में बेहतर भविष्य के लिए त्याग, समर्पण एवं खपाने तथा जलाने की अवश्यकता होती है।

राजस्व मंत्री ने सफल व्यक्तियों की जीवनी पढ़ने की दी सलाह

CG ITI: हमें टीवी, मोबाइल एवं फेसबुक, इंस्ट्राग्राम के आवश्यकता से अधिक इस्तेमाल से दूर होते हुए अपने सपनों में ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। उन्होंने अच्छी संगत रखने और 10 सफल व्यक्तियों की जीवनी पढ़ने की सलाह दी।

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्राचार्य ने अजय गढ़वाल ने संकरी आईटीआई को मॉडल आईटीआई में चयनित करने मंत्री का व्यक्त माना। इस दौरान विजय केसरवानी, एसडीएम अमित गुप्ता, तहसीलदार राजू पटेल आदि मौजूद रहे।

Updated on:
26 Sept 2024 11:18 am
Published on:
26 Sept 2024 11:16 am
Also Read
View All
Paddy Procurement: धान खरीदी में लापरवाही पर 10 अफसरों को नोटिस, 24 घंटे में जवाब देने का अल्टीमेटम

सूर्यकुमार यादव समेत टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने किया बारनवापारा अभयारण्य का दौरा, तस्वीरें हुईं वायरल, देखें आप भी

कभी हजारों की चहचहाहट, आज सन्नाटा… छत्तीसगढ़ के इस जलाशय से क्यों रूठे प्रवासी पक्षी? जानिए चौंकाने वाली वजह

औद्योगिक हादसे के बाद बड़ा एक्शन, रियल इस्पात एंड एनर्जी का किल्न-01 सील, जांच में कई लापरवाहियां हुईं उजागर

Major Accident at Steel Plant: स्पंज आयरन फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, CM साय ने मृत श्रमिकों के परिजनों को दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

अगली खबर