राजस्व मंत्री ने बताया, शासकीय आईटीआई के विभिन्न ट्रेड का उन्नयन और अधोसंरचना के कार्य किये जाएंगे। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मशीन टूल्स और उपकरण के लिए 3 करोड़ 23 लाख रुपए जारी किया गया है। इसमें कंप्यूटर, हार्डवेयर और नेटवर्क मेंटनेंस के लिए 1 करोड़ 5 लाख रुपए, इलेक्ट्रिशियन के लिए 75 लाख रुपए, फीटर के लिए 46 लाख, मेकेनिक डीजल के लिए 44 लाख रुपए और वेल्डर के लिए 53 लाख रुपए शामिल है।