Indian Railway: सबसे बड़े पर्व दिवाली के समय आना-जाना बहुत मुश्किल होगा। क्योंकि, अभी से एक्सप्रेस, मेल ट्रेनें पूरी तरह से पैक हो रही हैं। दो महीना पहले से पुणे तरफ से आने वाली ट्रेनें नो रूम में पहुंच गई हैं। आजाद हिंद-पुणे, दुरंतो, पुणे-बिलासपुर जैसी ट्रेनों में अब वेटिंग टिकट मिलना भी बंद हो गया है। ऐसे में दिवाली के समय पुणे तरफ से रायपुर, बिलासपुर आने के लिए लोग सीधे राउरकेला तक रिजर्वेशन कराने को मजबूर हैं, तब जाकर कहीं उन्हें वेटिंग मिल रही है।