8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! इस रूट की दर्जनभर ट्रेनें हुई रद्द, तो कई का समय हुआ प्रभावित….जानिए वजह

Indian Railway: रेल की यात्रा करने वाले यात्रीगण के लिए बड़ी खबर है। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उनकी परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर से ट्रेन में सफर करने वाली यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 12 Jul 2024, 1:52 PM IST

Train Alert

Train Running Status: गुरुवार की शाम करीब 7.30 बजे बिलासपुर से रायगढ़ की ओर जा रही एक एन बाक्स मालगाड़ी से टकराकर मवेशी की मौत हो गई। इससे मालगाड़ी के दो वैगन भी पटरी से उतर गए, जिसके कारण बिलासपुर से हावड़ा की ओर जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ।

जानकारी के अनुसार दोपहर को एक खाली मालगाड़ी बिलासपुर से जांजगीर होते हुए रायगढ़ व झारसुगुड़ा की ओर रवाना हुई थी। शाम 6 बजे रायगढ़ रेलवे स्टेशन के पहले किरोड़ीमल नगर स्टेशन के पास डाउन लाइन पर जा रही एन बाक्स मालगाड़ी से एक मवेशी टकरा गया। मालगाड़ी की स्पीड अधिक होने और मवेशी की टक्कर होने के कारण दो वैगन बेपटरी हो गए। इसके कारण डाउन और मिडिल लाइन पर ट्रेन यातायात ठप पड़ गया।

यह भी पढ़े: Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब नहीं होगी वेटिंग की झंझट, इन 13 ट्रेनों में लगेंगे 4-4 जनरल कोच

सूचना मिलते ही रायगढ़, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर से संबंधित विभाग के अफसरों व स्टाफ की टीम तत्काल रवाना किया गया। टीम को मौके पर पहुंचने में ही करीब 2 घंटे से अधिक का समय लग गया। वहीं अप लाइन से मालगाड़ी के साथ यात्री गाड़ियों को धीरे-धीरे रवाना करने का काम किया गया। रात 9 बजे के बाद विभागीय अफसर व स्टाफ ने मौके पर पहुंचने के बाद यार्ड साथ बेपटरी हुई मालगाड़ी को पटरी पर लाने का कार्य शुरू किया।

Cg train news: डाउन हो जाता है यार्ड का ट्रैक सर्किट

किरोड़ीमल नगर में एक कैटल रनओवर होने के कारण मालगाड़ी के दो कोच पटरी से उतर गए, जिसके कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। वहीं अप लाइन से ट्रेनों को रवाना करने का काम हो रहा है। मालगाड़ी बेपटरी होने की वजह से यार्ड का ट्रैक सर्किट डाउन हो जाता है। फिलहाल मौके पर सारे अफसर मौजूद हैं, जल्द ही व्यवस्था सुधर जाएगी।

CG Train Alert: ये ट्रेनें प्रभावित

मुंबई से बिलासपुर होकर हावड़ा की ओर जाने वाली गाड़ियों को आउटर और छोटे स्टेशनों में घंटों नियंत्रित कर रखा गया। इसमें 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस को भूपदेवपुर स्टेशन में 6 बजकर 13 मिनट से, 12151 समरसता एक्सप्रेस को भूपदेवपुर-किरोड़ीमल नगर के बीच 6 बजकर 41 मिनट से, 12809 हावड़ा-मुम्बई सुपरफास्ट मेल को चांपा जंक्शन में 7 बजकर 25 मिनट से और 18114 टाटानगर एक्सप्रेस को जांजगीर-नैला स्टेशन में 7 बजकर 37 मिनट से घंटों रोका गया। इसके अलावा बिलासपुर से रायगढ़ जाने वाली 08736 मेमू को रद्द कर दिया गया। इसके कारण हजारों यात्री परेशान होते रहे।