8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Job Alert: 300 पदों पर निकली बंपर भर्ती, पेपर जमा करते ही मिलेगी नौकरी, देखें डिटेल्स

CG Job Alert: नौकरी की तलाश में दर-दर की ठोकर खा रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। रोजगार कार्यालय की ओर से 300 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यार्थियों को बुलाया है…
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 24 Sep 2024, 1:26 PM IST

cg govt, cg job alert, cg job news

CG Job: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहारा मौका है। खासकर युवतियों के लिए ऐसा मौका दुबारा नहीं मिलेगा। ( CG Job ) दरअसल 300 पदों पर निकली भर्ती के लिए अभ्यार्थियों से उनके काम और पढ़ाई को लेकर सवाल पूछा जाएगा। वहीं पेपर जमा करते ही नौकरी मिल जाएगी। ऐसे में नौकरी की तलाश में दर-दर की ठोकर खा रहे युवाओं के लिए यह सबसे अच्छा मौका है।

CG Job Alert: इस समय पहुंचे दफ्तर

CG Job Alert: हालांकि यह भर्ती स्थानीय लोगों के लिए। यहां जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र की ओर से 25 सितम्बर यानी बुधवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा हैँ। जिसमें अभ्यार्थियों को उनके योग्यता के अनुसार तुरंत ही नौकरी मिल जाएगी। यह कैंप सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगा। अगर आप इच्छुक है तो देर बिल्कुल भी नहीं करें।

यह भी पढ़ें: CG Job Vacancy 2024: छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, इस विभाग में होगी 181 पदों पर भर्तियां…

CG Job: यहां मिलेगी नौकरी

CG Job vacancy 2024: आयोजित जिला रोजगार कैंप में सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई द्वारा केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सिक्यूरिटी गार्ड के 200, सिक्यूरिटी सुपरवाइजर के 30, लेबर के 50 तथा केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए गार्ड के 20 पद पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा एपीएल अपोलो बिल्डिंग प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड बलौदाबाजार-भांठापारा द्वारा पुरुष अभ्यर्थियों के लिए इलेक्ट्रिकल के 2, फिटर के 2, मैकेनिक के 2 आदि पदों पर भर्ती होगी।