बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी नगर पालिका में BJP ने लहराया परचम, एक क्लिक में देखें किसने कहां मारी बाजी…

CG Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। प्रदेश के सबसे बड़े नगर पालिका क्षेत्र भाटापारा में भाजपा की जीत हुई है।
2 min read
छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी नगर पालिका में BJP ने लहराया परचम, एक क्लिक में देखें किसने कहां मारी बाजी…

CG Nikay Chunav Result: प्रदेश के 173 नगरीय निकायों हुए चुनाव के परिणाम अब आने शुरू हो गए है। सुबह 12 बजे तक आए रुझानों और परिणामों में बीजेपी शानदार वापसी करते हुए नजर आ रही है। अभी तक 10 में से 3 नगर निगमों में कमल खिल गया है। वहीं अन्य 8 निगमों में भी बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। देर शाम तक स्पष्ट परिणाम आ जाएंगे।

CG Nikay Chunav Result: प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका में बीजेपी की जीत

प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका भाटापारा में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अस्वनी शर्मा ने 10 हजार मत से जीत हासिल की। वहीं पास ही के शहर तिल्दा नेवरा नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। 22 वार्डो में भाजपा के 12 पार्षद भी जीते हैं। बता दें कि बिलासपुर जिले की एक मात्र नगर पालिका बोदरी में आप प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा की जीत हुई है।

देखें नगर पालिका परिषदों में अब तक कौन जीता

बीजापुर – भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी की जीत
किरंदुल – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बड़ी-बचेली – भाजपा प्रत्याशी की जीत
दंतेवाड़ा – भाजपा प्रत्याशी पायल गुप्ता की जीत
सुकमा – भाजपा प्रत्याशी हूंगा राम मरकाम की जीत
कोण्डागांव – भाजपा प्रत्याशी नरपति पटेल की जीत
कांकेर – भाजपा प्रत्याशी गीता सोम पुजारी की जीत
नारायणपुर – भाजपा प्रत्याशी इंद्र प्रसाद बघेल की जीत
कवर्धा – भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी की जीत
पंडरिया – भाजपा प्रत्याशी की जीत
कुम्हारी – परिणाम आना बाकी
अहिवारा – निर्दलीय प्रत्याशी विद्यानानद कुशवाहा की जीत
अमलेश्वर – भाजपा प्रत्याशी दयानन्द सोनकर की जीत
दल्लीराजहरा – भाजपा प्रत्याशी तोरन साहू की जीत
बालोद – भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी की जीत
बेमेतरा – भाजपा प्रत्याशी विजय सिन्हा की जीत
डोंगरगढ़ – भाजपा प्रत्याशी रमन डोंगरे की जीत
महासमुंद – परिणाम आना बाकी
बागबाहरा – कांग्रेस प्रत्याशी खिलेश्वरी बघेल की जीत
सरायपाली – भाजपा प्रत्याशी सरस्वती पटेल की जीत
तिल्दा-नेवरा – भाजपा प्रत्याशी की जीत
गोबरा नवापारा – भाजपा प्रत्याशी की जीत
आरंग – भाजपा प्रत्याशी संदीप जैन की जीत
अभनपुर – कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरसेन गहिरवारे की जीत
मंदिर हसौद – कांग्रेस प्रत्याशी की जीत
गरियाबंद – भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव की जीत
बलौदाबाजार – भाजपा प्रत्याशी अशोक जैन की जीत
भाटापारा – भाजपा प्रत्याशी अश्वनी शर्मा की जीत
सिमगा – निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया की जीत
तखतपुर – भाजपा प्रत्याशी पूजा मक्कड़ की जीत
रतनपुर – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बोदरी – आप प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा की जीत
गौरेला – भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे की जीत
पेण्ड्रा – निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान की जीत
मुंगेली – कांग्रेस प्रत्याशी रोहित शुक्ला की जीत
लोरमी – भाजपा प्रत्याशी सुजीत वर्मा की जीत
खरसिया – भाजपा प्रत्याशी की जीत
जांजगीर-नैला – भाजपा प्रत्याशी चित्रलेखा गढ़ेवाल की जीत
चांपा – भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव की जीत
अकलतरा – निर्दलीय प्रत्याशी दीप्ती सारथी की जीत
सक्ती – निदर्लीय प्रत्याशी श्याम सुन्दर अग्रवाल की जीत
दीपिका – भाजपा प्रत्याशी की जीत
कटघोरा – कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल की जीत
बांकी-मोंगरा – भाजपा प्रत्याशी की जीत
बलरामपुर – भाजपा प्रत्याशी लोधी राम एक्का की जीत
रामानुजगंज – भाजपा प्रत्याशी रमन अग्रवाल की जीत
सूरजपुर – कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े की जीत
मनेन्द्रगढ़ – भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा यादव की जीत
जशपुरनगर – भाजपा प्रत्याशी अरविन्द भगत की जीत

Updated on:
15 Feb 2025 01:04 pm
Published on:
15 Feb 2025 01:00 pm