बलोदा बाज़ार

इस गांव के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, नहीं पड़े एक भी मत

ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर वोट नहीं दिया।

less than 1 minute read
इस गांव के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, नहीं पड़े एक भी मत

देवभोग. लोकतंत्र के महापर्व पर जहां हर कोई वोटिंग कर रहा था वहीं एक गांव ऐसा है जहां ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर वोट नहीं दिया। यह मामला परेवापाली का है। इस गांव एक भी वोट नहीं पड़े है।

सडक़ की मांग को पिछले एक दशक से आवेदन कर रहे परेवापाली के नाराज ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार करने का निर्णय दो महीने पहले ले लिया था। वहीं, नाराज ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार कर अपना विरोध दर्ज करवा दिया है। गांव में मतदान करवाने के लिए टीम तो पहुंची थी, लेकिन टीम सुबह से अंतिम समय तक बैठी रही। ग्रामीण मतदान स्थल तक भी नहीं पहुंचे।

वहीं, करीब घंटे भर बाद एसडीएम निर्भय साहू परेवापाली पहुंचे, इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उनके मांग पर जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। वहीं, एसडीएम साहू के मुताबिक उनकी समझाइश दिए जाने के बाद ग्रामीण मान गए थे, इसके बाद उनके लौटने के बाद वहां मतदान करने के लिए ग्रामीण नहीं पहुंचे।

गांव के विधाधर पात्र की माने तो जो सरकार उनके विकास के लिए काम करना नहीं चाहती, ऐसे सरकार को चुनने से क्या मतलब। वहीं परेवापाली के पूरे ग्रामीण दिनभर घर में ही रहे, वहीं पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गांव के विधाधर पात्र के साथ ही अन्य ग्रामीणों ने मतदान के दिन भी गांव के चौराहे में आकर जमकर चुनाव बहिष्कार के नारे लगाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि इसके बाद लोकसभा और फिर आने वाले पंचायत चुनाव में भी मांग पूरी नहीं होते तक वोट नहीं देंगे।

Published on:
21 Nov 2018 04:25 pm
Also Read
View All
IAS Kuldeep Sharma: 70 साल के बुजुर्ग के लिए खुद बलौदाबाजार कलेक्टर ने लिखा आवेदन, SDM रह गए हैरान, मिला न्याय

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना अध्यक्ष अमित बघेल को बड़ा झटका, बलौदाबाजार हिंसा मामले में रद्द हुई जमानत याचिका

Crime News: भाजपा नेत्री के साथ दिनदहाड़े लूट, सोने का लॉकेट झपट कर भागे आरोपी, इधर सिलेंडर की चोरी

छत्तीसगढ़ की डॉक्यूमेंट्री ने बढ़ाया देश का मान, यूक्रेन के 100 स्कूलों में दिखाई जाएगी “भीम चिंताराम”, जानें इनकी पूरी कहानी

सावधान! सड़क किनारे गुपचुप खाना पड़ा भारी, छत्तीसगढ़ में एक साथ 25 लोग हुए फूड पॉयजनिंग का शिकार