बलोदा बाज़ार

CG Actor Arrest: छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता दिलेश साहू गिरफ्तार, शूटिंग के दौरान फेंका था सतनामी समाज का झंडा

CG Actor Arrest: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में फिल्म के डायरेक्टर और हीरो को जेल भेजे गए।
2 min read
• •
Updated: 22 May 2024, 7:34 AM IST
CG Actor Arrest

CG Actor Arrest: अब तक तो सिर्फ फिल्मों में ही हीरो जेल जाते देखे गए थे… लेकिन छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में फिल्म के डायरेक्टर और हीरो को जेल भेजे गए। बलौदा बाजार के ग्राम बिटकुली में फिल्म शूटिंग के दौरान लापरवाही और धार्मिक स्थल पर किए गए गलत ढंग से शूटिंग के चलते पुलिस ने डायरेक्टर और हीरों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Baloda Bazar Crime News: यह है पूरा मामला

CG Crime News: दरअसल जिले के बिटकुली गांव में एक छत्तीसगढ़ी फिल्म की शूटिंग चल रही है। रविवार को शूटिंग सतनामी समाज के एक मंदिर में चल रही थी। इसी दौरान डायरेक्टर कौशल उपाध्याय ने मंदिर में लगे झंडे को निकालकर फेंक दिया। इस हरकत से समाज भड़क उठा। तत्काल थाने में रिपोर्ट लिखाई।

CG Actor Arrest: बताया जा रहा है कि फिल्म सूटिंग के दौरान आरोपियों ने ग्राम बिटकुली में सतनाम गुरुद्वारा में लगे झण्डे को निकालकर फेंक दिए और गुरुद्वारा में छेडछाड तोड़फोड़ कर धार्मिक भावना को आहत करने का काम किया है। इस मामले को लेकर सिटी कोतवाली के पुलिस ने में जानकी फिल्म के डायरेक्टर कौशल उपाध्याय, दिलेश साहू और परसराम साहू के खिलाफ FIR दर्ज किया गया। जिसके बाद उन्हें (CG Crime News) गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यहां से उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Updated on:
22 May 2024, 7:34 AM IST
Published on: