बलोदा बाज़ार

रेलवे ट्रैक के बीच फंस गया ये भारी भरकम ट्रक, जब स्पीड से आई ट्रेन तो…

जब तिल्दा स्टेशन स्थित रेलवे फाटक को पार कर रहा था, तब अचानक इंजन बंद हो गया।
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2018, 6:19 PM IST
CG news

तिल्दा-नेवरा. तिल्दा स्टेशन के पास रेलवे फाटक में दोपहर को एक बल्कर ट्रक फंस गया। इससे करीब दो घंटे तक रेल यातायात के साथ ही वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। शुभम ट्रांसपोर्ट का बल्कर क्रमांक सीजी-04 जेबी-8870 लाई एश लेकर बलौदाबाजार जिले में स्थित किसी सीमेंट संयंत्र ले जा रहा था। जब तिल्दा स्टेशन स्थित रेलवे फाटक को पार कर रहा था, तब अचानक इंजन बंद हो गया। इससे बल्कर डाउन लाइन व मिडिल लाइन पर खड़ा हो गया। जब बल्कर का इंजन बंद हो गया, तो ड्राइवर को कुछ समझ नहीं आया। वह बल्कर से तुरंत उतरकर मैकेनिक बुलाने चला गया।

स्टेशन मास्टर को फोन पर दी सूचना
इस दौरान फाटक में वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई। फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। रेलवे के गेटमैन ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। तब स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ और नेवरा थाने से पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद वाहनों को एक-एक कर निकलवाए जाने लगा। इस दौरान तिल्दा स्टेशन पर भाटापारा की ओर से हावड़ा-अहमदाबाद ट्रेन आ गई। तब वाहनों के आवागमन को रुकवाकर हावड़ा-अहमदाबाद ट्रेन को निकलवाया गया।

मशक्कत के बाद निकला फंसा ट्रक
जाम के समय बैकुंठ की ओर से रायपुर-कोरबा लोकल आ गई। उसे फाटक से कुछ दूर पहले रुकवाया गया। साथ ही डाउन लाइन पर चल रही अनेक सवारी और मालगाडिय़ों को बैकुंठ, सिलयारी, मांढर और रायपुर में रोका गया। इधर, बल्कर को निकलवाने के लिए टोचन मंगाया। लोहे की मोटी जंजीर लाकर एक ट्रक से टोचन कराकर बल्कर को आगे खींचा गया। काफी मशक्कत के बाद बल्कर को टोचन कर फाटक से बाहर निकालकर डॉ. खूबचंद बघेल चौक की ओर जाया गया। करीब एक घंटे बाद रेल यातायात बहाल हुई। सबसे पहले डाउन लाइन में करीब एक घंटे से खड़ी रायपुर-कोरबा लोकल टे्रन को निकालइ गई। अप लाइन से एक मालगाड़ी को निकली। ट्रेनों के जाने के बाद वाहनों का आवागमन बहाल किया गया।

Updated on:
3 Jan 2018, 6:19 PM IST
Published on: