आरोपी युवक को बुलाकर पूछताछ की। पीडि़ता ने बताया कि उसके माता अब इस दुनिया में नहीं है।
बलौदाबाजार/मुड़ागांव. आदिवासी वनांचल क्षेत्र के ग्राम अमलोर कमारटोलापारा निवासी एक नाबलिग को मां बनाकर आरोपी युवक खुलेआम उसे घमकाते घूमता रहा है। पीडि़ता की शिकायत के बाद भी पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं की है। यह मामला सितंबर 2017 की है। पीडि़ता ने बताया कि अपनी पीड़ा लेकर वह दो बार छुरा थाना गई लेकिन पुलिस ने न तो रिपोर्ट लिखी और ही आरोपी युवक को बुलाकर पूछताछ की। पीडि़ता ने बताया कि उसके माता अब इस दुनिया में नहीं है।
Read More News: CG Budget 2018 - दस बातों में समझिए कैसे बन गए रमन सिंह चांऊर वाले बाबा से पैडमैन
वह जब मुड़ागांव गई थी। जहां से वापस आते समय मुड़ागांव का युवक मुजे रास्ते में रोक मुझे डराते-धमकाते हुए मेरे साथ अनाचार किया। उसके बाद से वह हमेशा मेरे छोटे-भाई बहनों को जान से मारने की धमकी देते हुए जबरजस्ती अनाचार करता रहा। इसके चलते वह अब मा बन चुकी है। इसकी शिकायत करने जब वह अगस्त 2017 को पुलिस थाना पहुंची तो मेरी पूरी कहाने सुनने के बाद पुलिस सिपाही ने कहा कि जाओ घर आरोपी को थाना बुलाएंगे, उसी दिन तुमको भी बुलाएंगे। मैं गांव घर अमलोर आ गई।
फिर सितंबर माह में थाना गई, वहां पुलिस ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कराओगी तो आरोपी जेल चला जाएगा, कभी नहीं छूटेगा। अभी जाओ कोटवार और गांव पटेल को साथ लेकर आना। मैं गांव आकर कोटवार और पटेल से थाना चलने के बोली, लेकिन कोटवार और पटेल ने कहा कि हम लोग थाना गए थे, मिलकर आ गए हैं। तुम घर में रहो, कुछ कहने की जरूरत नहीं है। आखिर मैं और कहां गुहार लगाऊं।
इस मामले को संज्ञान में लेते हुए इसकी जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासर में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विष्णुप्रताप चौहान, थाना प्रभारी छुरा