1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजादी के 70 साल बीते गए इस गांव में अभी तक नहीं आई बिजली, अब तो उम्मीद भी हुए खत्म

बहरहाल अपनी बुनियादी असुविधाओं के बीच यहां के कमार आदिवासी विकासक्रम से दूर अपनी जिंदगी बसर कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Cg news

गरियाबंद/मैनपुर. गरियाबंद जिले के विकासखंड मैनपुर के कमार जनजाति बाहुल्य ग्राम देवडोंगर के कमार जनजाति समुदाय को आजादी के 70 साल बाद बमुश्किल बिजली नसीब हुई थी, लेकिन पिछले 10 महीने से ग्राम देवडोंगर में अंधेरे का राज कायम है। किन्तु कमार जनजाति समुदाय बाहुल्य ग्राम में बिजली पुन: बहल कराने में न तो आला अफसर दिलचस्पी दिखा रहे हैं और न ही राजनेता। बहरहाल अपनी बुनियादी असुविधाओं के बीच यहां के कमार आदिवासी विकासक्रम से दूर अपनी जिंदगी बसर कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत कुल्हाड़ीघाट के आश्रित ग्राम देवडोंगर पहाड़ी के ऊपर बसा हुआ है यहां की जनसंख्या लगभग 210 के आसपास है और विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के लोग यहां निवास करते है। इस ग्राम में डेढ़ वर्ष पहले ऊर्जा सचिव राम बाबू ने दौरा किया था तो यहां के ग्रामीणों ने उनसे बिजली की मांग की थी, ग्रामीणों के मांग के अनुसार 5 माह के अंदर पहाड़ी के ऊपर बसे इस ग्राम तक बिजली पहुंचा दी गई और बिजली लगाने के बाद यहां सौर ऊर्जा प्लेट के सिस्टम को उखाड़कर क्रेडा विभाग द्वारा ले जाया गया।

लेकिन 1 माह बाद बिजली के केबलवायर में खराबी आने के बाद से पिछले 10 माह से इस गांव में बिजली बंद है और पूरा गांव में अंधेरा का साम्राज्य है और तो और जो सौर ऊर्जा प्लेट था वह भी उखाड़कर ले जाने से अब रात के अंधेरे दूर कमार आदिवासी जनजाति के लोग लालटेन और चिमनी के साथ लकड़ी का अलाव जलाकर रात के अंधेरे से लड़ाई लड़ रहे है।

ग्राम देवडोंगर के ग्रामीण घांसीराम कमार, रामदयाल, धनसाय, देवसिंग, चमनसिंग, सुखचंद ने बताया कि पिछले 10 माह से गांव में बिजली बंद है और सुधार कराने की मांग को लेकर लोक सुराज से लेकर जिला प्रशासन तक को आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक बिजली में सुधार नहीं किया गया है। इस ग्राम के ग्रामीणों को सांसद आदर्श ग्राम के तहत् भूमि सुधार, जमीन का पट्टा, उन्नत खेती के साथ जीवन यापन करने के लिए बकरी पालन, ***** पालन, पशुपालन के लिए जो वायदा अधिकारियों ने किया था वह भी पूरा नहीं हुआ।

केबलवायर में तकनीकी खराबी आने के कारण पिछले 10 माह से बिजली बंद है। नया केबलवायर जल्द लगाया जायेगा। केके दीवान,विद्युत अधिकारी

10 माह से बिजली बंद है। कई बार मांग कर चुके हैं। समस्या से अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।समस्याओं का समाधान करने वाला कोई नहीं है।
बनसिंग सोरी सरपंच कुल्हाड़ीघाट