30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ration News: छत्तीसगढ़ की 25 राशन दुकानों में नहीं पहुंचा अनाज, 5 हजार से ज्यादा हितग्राही परेशान

Chhattisgarh Ration Distribution: छत्तीसगढ़ की 20-25 राशन दुकानों में करीब 1500 क्विंटल अनाज नहीं पहुंचा है। इससे 5 हजार से ज्यादा हितग्राही राशन के लिए परेशान हैं।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Ration News

अनाज से भरी गाड़ी (photo Patrika)

Chhattisgarh Ration News: गरीब परिवारों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए शासन ने सितंबर और अक्टूबर माह का राशन एकमुश्त वितरित करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत 24 अगस्त से 7 सितंबर तक सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में राशन का आबंटन पहुंचाया जाना था। लेकिन देवभोग ब्लॉक में निर्धारित समयसीमा बीतने के बाद भी बड़ी मात्रा में खाद्यान्न दुकानों तक नहीं पहुंच पाया है।

5 हजार से अधिक हितग्राही राशन से वंचित

विभागीय जानकारी के अनुसार सितंबर माह के अंतिम दिनों तक ब्लॉक की करीब 20 से 25 राशन दुकानों में लगभग 1500 क्विंटल खाद्यान्न पहुंचना बाकी है। इसके चलते 5 हजार से अधिक हितग्राही अब तक राशन से वंचित हैं। देवभोग ब्लॉक में कुल 56 शासकीय उचित मूल्य दुकानें हैं, जिनसे करीब 33 हजार 457 राशन कार्डधारी जुड़े हुए हैं। विभाग के अनुसार अब तक करीब 74 प्रतिशत राशन का आबंटन हो चुका है, जबकि 26 प्रतिशत आबंटन अभी बाकी है।

20 से 25 दुकानों में अक्टूबर का पूरा राशन नहीं पहुंचा

नियम के अनुसार 7 सितंबर तक सभी दुकानों में राशन पहुंच जाना था, लेकिन समयसीमा बीतने के कई दिन बाद भी बड़ी मात्रा में खाद्यान्न दुकानों तक नहीं पहुंचा है। ब्लॉक की कई राशन दुकानों में दो माह का खाद्यान्न अब तक पूरा नहीं पहुंच पाया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार गिरसूल में 266 क्विंटल, मुड़ागांव में 143 क्विंटल, डुमरबहाल में 190 क्विंटल, खुटगांव में 185 क्विंटल, माहुलकोट में 186 क्विंटल, मुंगिया में 122 क्विंटल और भतराबाहली में 83 क्विंटल खाद्यान्न बाकी है। इसके अलावा 20 से 25 राशन दुकानों में सितंबर और अक्टूबर का पूरा राशन नहीं पहुंचा है।

हजारों हितग्राही अपने हिस्से के राशन का इंतजार कर रहे

देवभोग ब्लॉक में हजारों हितग्राही अपने हिस्से के राशन का इंतजार कर रहे हैं। निर्धारित समयसीमा में खाद्यान्न नहीं पहुंचने से राशन वितरण की निगरानी और परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब विभाग के सामने शेष खाद्यान्न को जल्द दुकानों तक पहुंचाने और वंचित हितग्राहियों को दोनों माह का राशन उपलब्ध कराने की चुनौती है।

अधिकारियों ने कहा-जल्द पहुंच जाएगा राशन

खाद्य निरीक्षक देवभोग मिनकेतन राणा ने बताया कि खाद्यान्न आबंटन में देरी को लेकर 18 और 25 सितंबर को कलेक्टर खाद्य शाखा को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। वहीं वेयर हाउस के शाखा प्रबंधक महेंद्र ठाकुर ने बताया कि सितंबर माह का पूरा भंडारण हो चुका है। अक्टूबर माह का थोड़ा खाद्यान्न बाकी है। उनके अनुसार करीब 4 से 5 हजार क्विंटल खाद्यान्न शेष है, जिसे दो से तीन दिन में राशन दुकानों तक पहुंचा दिया जाएगा।