10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले पकड़ा, फिर कंधे पर बांधी यूरिया की बोरी, ढोल-नगाड़ों के साथ गांव में घुमाए गए दो युवक, VIDEO वायरल

Gariband News: गरियाबंद के झोलाराव गांव में यूरिया चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा। कंधे पर यूरिया की बोरी बांधकर ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया, VIDEO वायरल।
2 min read
Google source verification
Urea Fertilizer Theft

यूरिया चोरी के आरोप में ग्रामीणों का अनोखा एक्शन (Photo Source- Patrika Create)

Urea Fertilizer Theft: गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में यूरिया खाद चोरी के आरोप में दो युवकों के साथ ग्रामीणों की कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है। ओड़िशा सीमा से लगे ग्राम पंचायत गौरगांव के आश्रित गांव झोलाराव में ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में पकड़े गए दो युवकों को पुलिस के हवाले करने के बजाय उनके कंधों पर यूरिया की बोरियां रस्सी से बांध दीं। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ दोनों को गांव में घुमाया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

viral video: किसान के घर से चोरी हुई थीं यूरिया की बोरियां

जानकारी के मुताबिक, झोलाराव गांव में एक किसान के घर से यूरिया खाद की दो बोरियां चोरी हो गई थीं। ग्रामीणों ने चोरी का आरोप गांव के ही प्रभु और कृष्णा नामक दो युवकों पर लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों कथित तौर पर यूरिया की बोरियां लेकर उन्हें बेचने या कहीं ठिकाने लगाने की तैयारी में थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को घेरकर पकड़ लिया। उनके पास से यूरिया की बोरियां मिलने के बाद ग्रामीणों ने दोनों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस को सूचना देने के बजाय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर कार्रवाई करने का फैसला किया।

कंधे पर बांधी यूरिया की बोरी, फिर निकाला जुलूस

ग्रामीणों ने दोनों युवकों के कंधों पर वही यूरिया की बोरियां रस्सी से बांध दीं, जिन्हें चोरी का बताया जा रहा है। इसके बाद ढोल-नगाड़े बजाते हुए दोनों युवकों को गांव की बस्ती में पैदल घुमाया गया। जुलूस के दौरान गांव के कई लोग घरों से बाहर निकल आए। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए मौके पर मौजूद रहे। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

ग्रामीणों की कार्रवाई पर भी उठे सवाल

कुछ ग्रामीण इस कार्रवाई को चोरी के खिलाफ सख्ती और सामाजिक संदेश के तौर पर देख रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर यह सवाल भी उठ रहा है कि चोरी के आरोप में किसी व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से दंडित करने के बजाय पुलिस को सूचना देकर कानूनी कार्रवाई कराना उचित प्रक्रिया है।

फिलहाल प्रभु और कृष्णा पर लगाए गए चोरी के आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। ग्रामीणों की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर पुलिस का आधिकारिक पक्ष भी सामने आना बाकी है। अब पुलिस जांच में चोरी की घटना और दोनों युवकों की भूमिका के साथ-साथ सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाले जाने के मामले में क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर नजर बनी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग