बलोदा बाज़ार

दर्दनाक हादसा : ट्रक और माजदा में हुई जबरदस्त भिड़ंत, 2 लोगों की मौत

खून से लहूलुहान होने के कारण शवों के चेहरे भी नहीं पहचान में आ रहे थे।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2018, 6:30 PM IST
accident
दर्दनाक हादसा : ट्रक और माजदा में हुई जबरदस्त भिड़ंत, 2 लोगों की मौत

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ में माजदा और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में ड्राइवर और कंडक्टर दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना इतनी भयंकर थी कि दोनों के शव खून से लथपथ हो गए। खून से लहूलुहान होने के कारण शवों के चेहरे भी नहीं पहचान में आ रहे थे। भिड़ंत की जोरदार आवाज सुनकर वहां आसपास के ग्रामीण आ गए। लाशों को देखते ही इलाके में सनसनी फैल गई। जिन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही नाराज गांव वालों ने घटनास्थल पर आक्रोश के साथ नाराजगी जाहिर की।

ऐसे हुई घटना

दरअसल, रात दस बजे गैरेज से माजदा में लोडिंग सामान भरकर रायपुर जा रहा था। तभी सामने से बलौदाबाजार की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था। इसी दौरान सेल गांव के साहू ढ़ाबा के पास दोनों गाड़ियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत की आवाज सुनकर वहां गांव के लोग इक्कठा हो गए।

इस घटना में माजदा के ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई। गांव वालों ने बताया कि ट्रक और माजदा की भिड़ंत में जिन 2 लोगों की मौत हुई, उनकी लाशें खून से लथपथ पड़ी थी। जिस कारण चेहरे भी नहीं दिखाई दे रहे थे। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर वाहन वही छोड़कर फरार हो गया।

गांव वालों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने पता साजी की तो पता चला कि मरने वाले माजदा के ड्राइवर और कंडक्टर थे। जिसमे ड्राइवर का नाम श्रीपाल सतनामी और कंडक्टर विनय कुमार दिवाकर था।

दोनों ही लाशों का पोस्टमार्टम कर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों ही जांजगीर चांपा के रहने वाले थे। पुलिस ने ड्राईवर के खिलाफ अपराध कायम कर धारा 304एक्ट के तहत मामले की जांच कर रही है।

Published on: