बलोदा बाज़ार

CG Theft News: बलौदाबाजार में हिन्दू आस्था से खिलवाड़, शिव के सामने से नंदी की प्रतिमा चोरी

CG Theft News: भगवान शिव के मंदिर में नंदी की प्रतिमा चुराने की घटना ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Oct 2024, 11:39 AM IST
CG Theft News

CG Theft News: जिले में हिंदू मंदिरों पर लगातार हमले हो रहे हैं। एक बार फिर लवन थाना क्षेत्र के तिल्दा गांव में हिन्दू आस्था से खिलवाड़ किया गया है। इस बार भगवान शिव के मंदिर में नंदी की प्रतिमा चुराने की घटना ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है। ललित कुमार केंवट द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि 9 सितंबर की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच कुछ लोगों ने शिवलिंग के पास स्थापित नंदी की प्रतिमा चुरा ली।

ललित के छोटे भाई ने जब मंदिर की ओर से आवाजें आती सुनीं, तो वह बाहर आया। उसने पाया कि नंदी की प्रतिमा गायब है। इस घटना की जानकारी पूरे गांव में फैली। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने स्थिति का जायजा लेने के लिए तिल्दा का दौरा किया।

दल के प्रखंड संयोजक विनय धीवर और जिला सहसंयोजक विजय साहू ने मंदिर का निरीक्षण के बाद विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी और जिला मंत्री राजेश केशरवानी को सूचित किया। फिर लवन थाने में आवेदन देकर सत कार्रवाई की मांग की गई। विहप के अभिषेक ने कहा, प्रदेश में कुछ राष्ट्रविरोधी संगठनों और आसामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है।

Updated on:
11 Oct 2024, 11:39 AM IST
Published on: