बलोदा बाज़ार

CG Crime: एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, दुधमुंहा मासूम को भी नहीं छोड़ा, 3 संदेही गिरफ्तार

CG Crime: टोनही का संदेह होने पर कुल्हाड़ी या किसी अन्य धारदार हथियार मारकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामले में संदेह के आधार पर पड़ोस में रहने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

2 min read

Balodabazar: विकासखंड कसडोल के ग्राम छरछेद में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। सभी शव एक कमरे में पाए गए हैं। शक है कि टोनही का संदेह होने पर कुल्हाड़ी या किसी अन्य धारदार हथियार मारकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने मामले में संदेह के आधार पर पड़ोस में रहने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल भी घटना स्थल पर पहुंचे थे। मौक-ए-वारदात से सबूत जुटाने के लिए एफएलएल टीम की मदद भी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिले के ग्राम छरछेद में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक दुधमुंहा बच्चा है। ये आपस में बहन-भाई हैं। कसडोल पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक परिवार के पड़ोसी रामनाथ पाटले, दीपक पाटले, दिल कुमार पाटले, को गिरफ्तार किया है। वहीं मृतकों में चेतराम पिता राम लाल (45) , जमुना बाई केवट, दुधमुंहा बच्चा, यशोदा बाई केवट शामिल है।

CG Crime: आरोपियों को शक था कि बच्ची पर जादू-टोना किया

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पाटले परिवार की बच्ची अक्सर बीमार रहती थी। परिवार को शक था कि इसके पीछे जमुना बाई और उसके परिवार का हाथ है। उन्हें लगता था परिवार जादू-टोना करता है जिसके कारण उनकी बीमारी ठीक नहीं हो रही है। पुलिस का कहना अभी पूछताछ जारी है।

Updated on:
13 Sept 2024 07:48 am
Published on:
13 Sept 2024 07:37 am
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ की डॉक्यूमेंट्री ने बढ़ाया देश का मान, यूक्रेन के 100 स्कूलों में दिखाई जाएगी “भीम चिंताराम”, जानें इनकी पूरी कहानी

सावधान! सड़क किनारे गुपचुप खाना पड़ा भारी, छत्तीसगढ़ में एक साथ 25 लोग हुए फूड पॉयजनिंग का शिकार

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी! 15 से 25 हजार तक नौकरी पाने का मौका, प्रशासन ने जारी किया शेड्यूल

BJP Leader Commits Suicide: भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, श्मशान घाट के स्टोर रूम में लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

3.55 करोड़ की नहर लाइनिंग पर विवाद, किसानों ने पूछा- नहर बना रहे या नाली? ग्रामीणों ने जताई भविष्य की चिंता