बलोदा बाज़ार

महिलाओं और बच्चों के अश्लील वीडियो-फोटो फेसबुक में करता था अपलोड, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

Chhattisgarh news: थाना भाटापारा के नगर निरीक्षक के नेतृत्व में शहर के धारा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं 14 पास्को एक्ट’ के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
2 min read
• •
Updated: 22 May 2023, 6:05 PM IST
file photo
महिलाओं और बच्चों के अश्लील वीडियो-फोटो फेसबुक में करता था अपलोड, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

Bhatapara crime news: बलौदाबाजार जिले से अश्लील वीडियो व फोटो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। यह घटना ग्राम बोरसी की हैं। हर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चो से संबंधित किये जा रहे अपराधों की जांच व कार्यवाही जारी हैं।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चो से संबंधित किये जा रहे अपराधों की जांच कार्यवाही के रिपोर्ट(cg crime news) योजना के अंतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय के शाखा नई दिल्ली ने छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के अधिकृत ई-मेल आई डी में प्रेषित किया हैं। जिसमें टीप लाईन नंबर के संदेही फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से एंड्राइड मोबाईल धारक विष्णु कुमार बंजारे के द्वारा इंटरनेट से महिला एवं बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो व फोटो को डाउनलोड करना अपलोड करना व शेयर करने से पुलिस कार्रवाई की हैं।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि आरोपी विष्णु कुमार बंजारे पिता मनोज कुमार बंजारे (उम्र 26) साकिन बोरसी व थाना भाटापारा के निवासी हैं। घटना स्थल थाना भाटापारा शहर क्षेत्र(CRIME NEWS) का होने से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु वरिष्ठ कार्यालय से पत्र एवं निर्देश प्राप्त होने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के निवास स्थान पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी का पता तलाश कर हिरासत में लेकर पुछताछ की।

विष्णु के द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने पर घटना में उपयोग किये मोबाइल एवं सीम को मुताबिक जब्त पत्रक के जब्त किया गया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी का विशेष योगदान रहा।

Published on: